Paris Olympics 2024: "ये दीवार बहुत मजबूत है...."- सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन हॉकी टीम, भारतीय क्रिकेटर्स ने मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

Paris Olympics 2024: “ये दीवार बहुत मजबूत है….”- सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन हॉकी टीम, भारतीय क्रिकेटर्स ने मनाया जश्न

ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 में हराकर इंडियन हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Indian Hockey Team (Photo Source: X/Twitter)
Indian Hockey Team (Photo Source: X/Twitter)

Paris Olympics 2024: इंडियन हॉकी टीम ने क्वार्टर-फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को रोमांचक शूट-आउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बता दें टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का पहला क्वार्टर 0-0 पर खत्म हुआ था।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रिटेन ने भी गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर के दौरान भारतीय खिलाड़ी अमित रोहितदास को रेड कार्ड दिया गया था, जिसके चलते उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया गया और टीम को सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

तीसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत पर दबाव बनाए रखा था, इस क्वार्टर में उन्हें कई बार पेनल्टी कॉर्नर भी मिले थे। हालांकि श्रीजेश और इंडियन डिफेंडर्स ने उनके हर प्रयास पर पानी फेर दिया। चौथे क्वार्टर में टीम ने वापसी की और मैच रेगुलेशन टाइम में 1-1 से बराबर रहा।

इसके बाद शूटआउट से मैच का नतीजा निकला। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत, ललित और राजकुमार ने गोल किया। भारतीय अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश इस जीत के बड़े हीरो रहे, उन्होंने शूटआउट में दो गोल बचाए।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए जमकर इंडियन हॉकी टीम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। रवि शास्त्री, इरफान पठान और अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ियों ने इंडियन हॉकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

यहां देखें इंडियन हॉकी टीम की जीत पर भारतीय क्रिकेटर्स के रिएक्शन-

close whatsapp