शमी और शिखर वाली आदत का अब Ravindra Jadeja हुए शिकार, पूरे दिन इंंस्टाग्राम पर लगे रहते हैं
क्रिकेट से दूर Ravindra Jadeja इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
अद्यतन - Aug 5, 2024 5:57 pm

ऑलराउंडर Ravindra Jadeja काफी समय से क्रिकेट एक्शन से दूर हैं, जहां आखिरी बार ये खिलाड़ी टीम इंडिया से टी20 वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आया था। जिसके बाद से जडेजा ब्रेक पर हैं, ऐसे में वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है।
वनडे टीम से नहीं हुई छुट्टी
टी20 इंटरनेशनल से Ravindra Jadeja पहले ही संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ था। जिसके बाद सभी को लगा की जडेजा की वनडे टीम से हमेशा के लिए छुट्टी हो गई है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है और जडेजा अभी भी वनडे टीम के प्लान का हिस्सा रहेंगे। वैसे फिलहाल अक्षर पटेल गेंदबाजी के अलावा टीम के लिए बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Ravindra Jadeja क्रिकेट पर कब ध्यान देंगे?
*क्रिकेट से दूर Ravindra Jadeja इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
*इसी कड़ी में जडेजा ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं फैन्स के साथ इंस्टा पर।
*इन इन तस्वीरों में ऑलराउंडर दे रहा है अलग-अलग पोज, लिखा शानदार कैप्शन।
*चश्मा लगाए और कैप पहने हुए काफी ज्यादा स्वैग में नजर आ रहे हैं सर जडेजा।
ये स्टाइलिश पोस्ट शेयर किया है Ravindra Jadeja ने
पूर्व कोच की क्या है इस खिलाड़ी को लेकर राय?
कब होगी अब टीम इंडिया में वापसी?
दूसरी ओर जडेजा को करीब 2 महीनों का लंबा ब्रेक मिला है, ऐसे में अब ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के जरिए टीम इंडिया में वापसी करेगा। जहां अगले महीने टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदानों पर टेस्ट सीरीज खेलेगी, इसी सीरीज के जरिए जडेजा एक बार फिर से टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच में इस खिलाड़ी को मौका दिया गया था, लेकिन ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट में सुपर फ्लॉप प्रदर्शन किया था। वहीं वर्ल्ड कप जीतने के अगले दिन ही जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था और उनके फैसले को कई लोगों ने सही भी बताया था।