SL vs IND: तीसरे वनडे से पहले Jolly मूड में नजर आए रोहित शर्मा, ग्राउंड स्टाफ के साथ की जमकर मस्ती, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND: तीसरे वनडे से पहले Jolly मूड में नजर आए रोहित शर्मा, ग्राउंड स्टाफ के साथ की जमकर मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

इस सीरीज में अभी तक भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पहला मैच टाई पर समाप्त हुआ था जबकि दूसरे को श्रीलंका ने 32 रनों से जीता था।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

श्रीलंका के खिलाफ 7 अगस्त को होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जॉली मूड में नजर आए। उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान ग्राउंड स्टाफ के साथ जमकर मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में अभी तक भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच टाई पर समाप्त हुआ था, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करने हुए अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन इसके बावजूद वे जीत दर्ज नहीं कर सके।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने इस वनडे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है और दोनों ही मैच में अर्धशतक जड़ा है। हालांकि, बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में रोहित के अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ नहीं पाया है।

इस बीच तीसरे वनडे मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्हें Funny Gesture के साथ देखा गया।

यहां देखिए वायरल वीडियो:

भारतीय टीम के लिए तीसरा वनडे जीतना बेहद जरूरी है। दरअसल, 1997 से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। अंतिम वनडे में रोहित शर्मा के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभानी होगी।

भारत के गेंदबाजों ने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वे तीसरे वनडे में भी अपने इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। फिलहाल तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि रोहित शर्मा इस तीसरे वनडे में भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलें। आखिरी वनडे मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?