SL vs IND: तीसरे वनडे में शतक से चूके आविष्का फर्नांडो, लेकिन POTM अवार्ड किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND: तीसरे वनडे में शतक से चूके आविष्का फर्नांडो, लेकिन POTM अवार्ड किया अपने नाम

तीसरे वनडे में श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 96 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Avishka Fernando (Pic Source-X)
Avishka Fernando (Pic Source-X)

7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को द्विपक्षीय सीरीज में मात दी है।

मुकाबले में श्रीलंका को 248 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अविष्का फर्नांडो का अहम योगदान रहा। वह चार रन से शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 102 गेंदों में 9 चौके व 2 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

जहां एक तरफ अविष्का फर्नांडो ने तीसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया, तो वहीं दूसरी ओर Dunith Wellalage ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार जीता। Dunith Wellalage ने इस पूरी सीरीज में सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया।

श्रीलंका ने वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया

मेजबान टीम द्वारा दिए गए 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 138 रनों पर ही सिमट गई। मेन इन ब्लू के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की आक्रामक पारी खेली। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 30 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली ने 20 रन बनाए, जबकि रियान पराग 15 रन बना सके। इन चार के अलावा कोई और बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

श्रीलंका की ओर से Dunith Wellalage ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि जेफ्री वेंडरसे और Maheesh Theekshana ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट असिथा फर्नांडो ने हासिल किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?