तीसरे वनडे के दौरान Kohli ने दिखाया बार-बार गुस्सा, तो Riyan Parag भी करने लगे Virat की कॉपी - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीसरे वनडे के दौरान Kohli ने दिखाया बार-बार गुस्सा, तो Riyan Parag भी करने लगे Virat की कॉपी

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान Virat का दिखा अलग ही अवतार।

Virat And Riyan Parag (Image Credit- Instagram)
Virat And Riyan Parag (Image Credit- Instagram)

एक लंबे ब्रेक के बाद Virat Kohli फिर से मैदान पर नजर आए थे, जहां उन्होंने कोच गंभीर के कहने पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है। लेकिन इस सीरीज में कोहली का बल्ले से विराट प्रदर्शन देखने को नहीं मिला, इस बीच फैन्स ने बल्लेबाज का गुस्सा पूरा देखा और उसे Riyan Parag ने भी पूरा कॉपी किया।

Virat Kohli ने दिन बना दिया Riyan Parag का

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में Riyan Parag ने टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू किया, दूसरी ओर पराग Virat Kohli को अपना आइडियल मानते हैं। ऐसे में पराग को वनडे डेब्यू कैप भी विराट से ही मिली, वहीं अपने पहले वनडे मैच में रियान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए तो बल्लेबाजी में सिर्फ 15 रन ही बना पाए। कुछ दिनों पहले ही रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था, जहां उनका ये डेब्यू Zimbabwe टीम के खिलाफ हुआ था।

Riyan Parag तो Virat Kohli का गुस्सा तक कॉपी करने में लगे थे

*श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान Virat Kohli का दिखा अलग ही अवतार।
*लंकाई टीम के विकेट गिरने के बाद जोर-जोर चिल्ला रहे थे विराट और दे रहे थे गालियां।
*जिसके बाद रियान पराग को भी आ गया जोश, वो भी करने लगे कोहली की पूरी कॉपी।
*विकेट लेते ही रियान ने विराट के स्टाइल में मनाया जश्न, दिखा रहे थे अपना गुस्सा।

एक नजर Virat Kohli के Aggression पर डालते हैं

गुस्सा दिखाने में Riyan Parag भी नहीं रहे पीछे

फैन्स ने किया कोच गौतम गंभीर को बुरी तरह Troll

श्रीलंंका ने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज 2-0 से जीती है, इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम में कुछ अलग ही प्रयोग देखने को मिले। जिसके लिए फैन्स ने नए हेड कोच गौतम गंभीर को जिम्मेदार बताया था, साथ ही सीरीज हारने के बाद गंभीर को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही Troll किया जा रहा है और दूसरी ओर उन्हें लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। वैसे श्रीलंका ने 27 साल बाद अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है, इससे पहले लंकाई टीम ने भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर साल 1997 में 3-0 से वनडे सीरीज जीती थी और उस वक्त इस टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा थे।

close whatsapp