“हमारे लिए खुशी लाए बिना कभी नहीं लौटता”- नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर क्रिकेटर्स के रिएक्शन
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल।
अद्यतन - Aug 9, 2024 1:37 pm

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: विनेश फोगाट के बाद भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल की किसी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी, तो वह नीरज चोपड़ा थे। हालांकि, स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज गोल्ड से चूक गए। उन्होंने 89.45 मीटर थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनका सीजन बेस्ट थ्रो रहा। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो कर गोल्ड अपने नाम किया। यह नया ओलंपिक रिकॉर्ड है। नीरज ने इससे पहले दस मुकाबलों में हमेशा नदीम को हराया था।
नीरज का पेरिस में दूसरा थ्रो (89.45) ही एकमात्र वैध थ्रो रहा। उनके पांच प्रयास फाउल रहे। लेकिन नीरज ने सिल्वर हासिल करने के बाद भी एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया है। वह लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।
नीरज और नदीम ने फाउल के साथ शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। नीरज ने भी दूसरे प्रयास में अपने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वह नदीम से आगे नहीं निकल सके। नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए, जबकि नदीम ने छठे प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। यह इस मैच में दूसरी बार था जब नदीम ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया।
नीरज ने इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। यह उनका दूसरा पर्सनल बेस्ट थ्रो भी है। उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है। नीरज ने इस बार टोक्यो से ज्यादा दूर भाला जरूर फेंका, लेकिन स्वर्ण नहीं जीत पाए। इसी बीच नीरज के सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर्स ने उनको ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी।
Paris Olympics 2024 में Neeraj Chopra ने जीता सिल्वर मेडल तो क्रिकेटर्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Congratulations to Neeraj Chopra for clinching the silver medal at the Olympics. Your perseverance and passion continue to inspire the nation. You've shown once again that there are no limits to achieving dreams through hard work and dedication.🇮🇳🥈 #NeerajChopra #JavelinThrow… pic.twitter.com/RbytcQgMxR
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) August 8, 2024
The icon never returns without bringing joy to every Indian! 🇮🇳🇮🇳 #NeerajChopra 🥈 pic.twitter.com/eRI2Wc41DB
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 8, 2024
A huge applause to Arshad Nadeem🇵🇰 and Neeraj Chopra🇮🇳 for bringing gold🥇and silver🥈 medals in the men’s Javelin throw at the 2024 Olympics to South Asia.👏
Your incredible achievements make the entire region proud!💪#ArashadNadeem #NeerajChopra #Olympics2024— Lasith Malinga (@malinga_ninety9) August 8, 2024
🔥🫡 𝗚𝗼𝗹𝗱𝗲𝗻 𝗕𝗼𝘆 deliveres our first silver at #ParisOlympics.
📷 Getty • #NeerajChopra #JavelinThrow #Olympics #Paris2024 #TeamIndia #BharatArmy #COTI🇮🇳 pic.twitter.com/kdALKvp7GZ
— The Bharat Army (@thebharatarmy) August 8, 2024
Proving yet again that his spirit to win is as unbreakable as his javelin’s flight.
You have not only won a historic silver medal but have also brought a golden moment for every Indian heart.
Here’s to the champion who reminds us all that even in silver, there lies a golden… pic.twitter.com/OZ5H5xx2rn
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 9, 2024