BGT 2024-25: आप विराट कोहली के रन किए बिना सीरीज नहीं जीत पाएंगे: खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज को मिला आकाश चोपड़ा का साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: आप विराट कोहली के रन किए बिना सीरीज नहीं जीत पाएंगे: खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज को मिला आकाश चोपड़ा का साथ

इस मुकाबले की पहली पारी में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 को अपने नाम करना है तो विराट कोहली को बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।

बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में आज यानी 22 नवंबर से शुरू हो गया है। इस मुकाबले की पहली पारी में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी इस मैच में अर्धशतक नहीं बना पाया और इस कारण टीम 150 रनों पर ऑलआउट हो गई।

वहीं दिन के खेल के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उनका फॉर्म कहीं गुम गया है। पिछले 7 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब विराट कोहली ने लगातार पांच टेस्ट पारी में 20 से कम रन बनाए हैं। इससे पहले ऐसा 2017 में हुआ था, लेकिन यह बहुत ही अलग कहानी है। फॉर्म उनसे इस समय काफी दूर है।

लेकिन विराट जीनियस है और अभी नहीं तो कभी ना कभी वो फिर से फॉर्म में जरूर आएंगे। हम विराट कोहली को रन बनाते हुए देखना चाहते हैं। अगर आपको सीरीज जीतनी है तो विराट कोहली को बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।’

आंकड़े भी यही बता रहे हैं: विराट को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘इस समय विराट जैसे खेल रहे हैं उसको देखकर मैं काफी निराश हूं। विराट कोहली सर विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, और ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ियों के साथ अपनी क्वालिटी साझा करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा नहीं किया है और आंकड़े भी ऐसे ही दिख रहे हैं।’

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 67 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने एक विकेट अपने नाम किया। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?