मनदीप सिंह ने छोड़ा पंजाब का साथ, आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा के लिए खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मनदीप सिंह ने छोड़ा पंजाब का साथ, आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा के लिए खेलते हुए आएंगे नजर

मनदीप सिंह की कप्तानी में पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था।

Mandeep Singh (Pic Source-X)
Mandeep Singh (Pic Source-X)

भारतीय बल्लेबाज मनदीप सिंह को अब आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की है। बता दें, इससे पहले मनदीप सिंह घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेल रहे थे।

यही नहीं मनदीप सिंह की कप्तानी में पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। मनदीप सिंह की कप्तानी में पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन के फाइनल में बड़ौदा को 20 रनों से हराया था। इस मैच में मनदीप ने अपनी टीम की ओर से 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

इस बीच 10 अगस्त को मनदीप सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर त्रिपुरा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘PCA के साथ मेरा सफर काफी शानदार रहा था। मैंने जूनियर स्तर से इसकी शुरुआत की थी और सीनियर लेवल तक यह पूरा सफर बेहतरीन था। यही नहीं यह भी खुशी की बात है कि मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन का विनिंग कप्तान था। PCA के सेक्रेटरी दिलशेर खन्ना को भी मैं ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहूंगा। उनके अलावा मैं युवराज सिंह और हरभजन सिंह को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे इतने सालों तक सपोर्ट किया।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘PCA के मैनेजमेंट और स्टाफ को भी मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा। मुझे लगता है कि आप मुझे अपने करियर के नए चैप्टर के बारे में सोचना चाहिए। मेरा यही मानना है कि अब मुझे आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा की ओर से क्रिकेट खेलना चाहिए। त्रिपुरा की ओर से इस नई शुरुआत के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। उन सभी लोगों को शुक्रिया जिन्होंने मेरा हर समय सपोर्ट किया है।’

यह रहा मनदीप सिंह का ट्वीट:

बता दें कि, मनदीप सिंह भारत की ओर से तीन टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। 3 मुकाबलों में उन्होंने 43.5 की औसत और 119.18 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52 रन का रहा है। मनदीप सिंह के पास इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलने का काफी अनुभव है।

उन्होंने 111 आईपीएल मुकाबलों में 122.91 के स्ट्राइक रेट से 1706 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन का रहा है। अब त्रिपुरा की ओर से आगामी घरेलू क्रिकेट में मनदीप सिंह अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?