IPL 2025: मिलिए आईपीएल के गत सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-3 खिलाड़ियों के बारे में
आइए आपको इन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं
अद्यतन - जून 6, 2025 3:55 अपराह्न

हाल में ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन समाप्त हुआ है। 3 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 रनों से जीत हासिल कर, पहली बार खिताब को अपने नाम किया।
दूसरी ओर, इस सीजन के दौरान खिलाड़ियों द्वारा खूब सारे रन बनाए गए। कई खिलाड़ियों ने रनों के मामले में रिकाॅर्ड बनाए, तो कुछ ने बाउंड्री लगाने के मामले में। तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको आईपीएल 2025 के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले टाॅप 3 खिलाड़ियों के बताने जा रहे हैं। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:
3. सूर्यकुमार यादव
आईपीएल 2025 के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय टी20 टीम के कप्तान व मुंबई इंडियंस के लिए गत सीजन शानदार खेल दिखाने वाले सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। बता दें कि क्रिकेट जगत में नए मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्या ने खेले गए 16 मैचों में कुल 38 छक्के लगाए। साथ ही पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 717 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप खिलाड़ियों में से एक रहे।
2. श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर, आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए खेले गए 17 मैचों के दौरान 39 गगनचुंबी छक्के लगाए। साथ ही पूरे सीजन के दौरान अय्यर ने कुल 604 रन बनाए।
1. निकोलस पूरन
आईपीएल 2025 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज निकोलस पूरन मौजूद हैं। कैरेबियाई टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के गत सीजन में अपनी टीम के लिए कई बार मैच विनिंग पारियां खेली, जिसमें वह शानदार शाॅट्स खेलते हुए नजर आए।
पूरन ने आईपीएल के गत सीजन में कुल 40 छक्के लगाए। साथ ही पूरन ने एलएसजी के लिए पूरे सीजन के दौरान कुल 524 रन बनाए। हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी वह अपनी टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा पाए।