लंबे ब्रेक के बीच Team India के युवा खिलाड़ी पहुंचे खास जगह, सभी मिलकर कर रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

लंबे ब्रेक के बीच Team India के युवा खिलाड़ी पहुंचे खास जगह, सभी मिलकर कर रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग

Team India के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

धीरे-धीरे Team India में अब एक नए युग का आगाज हो रहा है, जहां इस युग में युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह को पक्की कर रहे हैं। वहीं इन खिलाड़ियों की सोच काफी ज्यादा अलग है, ये खिलाड़ी नेट्स के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी काम करते हैं और BCCI से मिल रही सभी सुविधाओं का लाभ लेते हैं। ऐसा ही काम कुछ नए खिलाड़ी करते हुए नजर आए है।

युवा खिलाड़ियों से लबरेज हो गई है Team India

जी हां, टी20 से लेकर वनडे और टेस्ट प्रारूप में अब युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, ऐसे में कुछ सीनियर खिलाड़ी धीरे-धीरे संन्यास ले रहे हैं, तो कुछ सीनियर खिलाड़ियों का टीम से पत्ता काटा जा रहा है। हाल के समय में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, अभिषेक शर्मा, सरफराज खान सहित कई युवा क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया के लिए अलग-अलग प्रारूप में डेब्यू किया है, साथ ही कोच गंभीर तो टी20 की टीम युवा खिलाड़ियों से भरी हुई बनाने के हक में हैं।

Team India के युवा खिलाड़ी कहां पहुंच गए?

*Team India के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की शेयर।
*तस्वीर में तिलक वर्मा के साथ नजर आए रिंकू, आवेश और नीतीश कुमार रेड्डी।
*ये सभी युवा खिलाड़ी इन दिनों NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
*जल्द ही ये सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से खेलते नजर आएंगे घरेलू क्रिकेट।

ये तस्वीर आई है Team India के कुछ खिलाड़ियों की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

NCA से शमी ने भी एक मजेदार रील वीडियो पोस्ट की थी

लंबा ब्रेक मिला भारतीय टीम के खिलाड़ियों को

हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था, जहां SKY की कप्तानी में टीम ने टी20 सीरीज जीती थी और रोहित की कप्तानी में टीम वनडे सीरीज हार गई थी। इस बीच अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एक लंबा ब्रेक मिला है, ऐसे में अब टीम को अगली सीरीज 19 सितम्बर से खेलनी है और ये इस सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मुकाबले होंगे।

close whatsapp