तमिलनाडु सरकार ने की बड़ी घोषणा, कोयंबटूर में बनेगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम - क्रिकट्रैकर हिंदी

तमिलनाडु सरकार ने की बड़ी घोषणा, कोयंबटूर में बनेगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

तमिलनाडु राज्य सरकार ने कोयंबटूर में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है।

Tamil Nadu Cricket Stadium (Photo Source: X/Twitter)
Tamil Nadu Cricket Stadium (Photo Source: X/Twitter)

तमिलनाडु राज्य सरकार ने कोयंबटूर में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम के बाद यह तमिलनाडु का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जो पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। बता दें, चेपॉक स्टेडियम देश का दूसरा सबसे पुराना स्टेडियम भी है। 

मुख्यमंत्री ने संसदीय चुनावों के दौरान की थी घोषणा

कोयंबटूर में स्टेडियम बनाने की घोषणा संसदीय चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने की थी। राज्य के उद्योग मंत्री (State Industries Minister) टीआरबी राजा और युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री (Minister for Youth Welfare and Sports Development) उदयनिधि स्टालिन इस प्रोजेक्ट में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने लोकल टैलेंट और तमिलनाडु के स्पोर्टिंग प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

हम कोयंबटूर के खेल प्रेमी लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ, कोयंबटूर में एक स्टेट ऑफ द आर्ट क्रिकेट स्टेडियम स्थापित करने का प्रयास करेंगे। इस स्टेडियम का लक्ष्य चेन्नई के प्रतिष्ठित MAC स्टेडियम के बाद तमिलनाडु का दूसरा इंटरनेशनल-स्टैंडर्ड क्रिकेट वेन्यू बनना है। हमारी सरकार और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में प्रतिभाओं और खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

नये स्टेडियम में होंगी ये सुविधाएं

तमिलनाडु में बनने जा रहे नये क्रिकेट स्टेडियम में VIP और कॉर्पोरेट सुविधाएं, खिलाड़ियों का लाउंज, एक मीडिया सेंटर, पब्लिक कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, गैलरी, क्रिकेट म्यूजियम सहित कई सुविधाएं होंगी। इसके अलावा इंडोर प्रैक्टिस एरिया, स्पेशलिस्ट फील्डिंग जोन्स और हाई-परफॉर्मेंस सेंटर भी होंगे।

बता दें, यह स्टेडियम लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम और बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसे फेमस स्टेडियमों को देखते हुए बनाया जाएगा।

close whatsapp