WATCH VIDEO: स्मृति मंधाना की शानदार फील्डिंग, Direct Hit से Bryony Smith को किया रन-आउट
स्मृति मंधाना ने ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायोनी स्मिथ को रन आउट किया।
अद्यतन - Aug 10, 2024 6:59 pm

The Hundred Women’s 2024 का 24वां मुकाबला 10 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला (Trent Rockets Women) और साउदर्न ब्रेव महिला (Southern Brave Women) के बीच साउथेम्टन में खेला जा रहा है। ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बोर्ड पर लगाए हैं। देखना होगा कि साउदर्न ब्रेव की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं।
इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना अपनी शानदार फील्डिंग के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। स्मृति मंधाना ने ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायोनी स्मिथ को रन आउट किया, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
स्मृति मंधाना की फील्डिंग ने उड़ाए सबके होश
ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की पहली गेंद साउदर्न ब्रेव की गेंदबाज लॉरेन चीटल ने डाली थी। लॉरेन ने ऑफ-स्टंप के आस-पास एक लो फुल-टॉस गेंद फेंकी। ब्रायोनी स्मिथ ने गेंद को मिड-ऑन की ओर मारा और एक रन के लिए भागी।
मिड-ऑन पर खड़ी स्मृति मंधाना ने स्मार्टनेस दिखाते हुए गेंद को उठाया और तेजी से नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। बल्लेबाज ब्रायोनी स्मिथ क्रीज तक पहुंचती कि इससे पहले गेंद जाकर स्टंप्स पर लगी। मंधाना की शानदार फील्डिंग के चलते ब्रायोनी स्मिथ को गोल्डन डक पर ही पवेलियन लौटना पड़ा।
यहां देखें वीडियो-
DIRECT HIT 🚨
Southern Brave pick up a first ball wicket with this runout from Smriti Mandhana 🙌#TheHundred | #RoadToTheEliminator pic.twitter.com/qZf7p1ekOo
— The Hundred (@thehundred) August 10, 2024
हालांकि, पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद साउदर्न ब्रेव की टीम ट्रेंट रॉकेट्स पर ज्यादा दबाव नहीं बना पाई। ग्रेस स्क्रिवेन्स ने 24 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं, कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने 37 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाया।
स्मृति मंधाना ने खेली 42 रनों की पारी
ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। वह पारी की 69वीं गेंद पर हीथर ग्राहम के खिलाफ विकेट गंवा बैठी।