UP T20 League 2024: दूसरे सीजन के लिए सुरेश रैना को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर, जाने कब शुरू होगा टूर्नामेंट?
टूर्नामेंट का दूसरा सीजन 25 अगस्त से शुरू हो रहा है
अद्यतन - अगस्त 11, 2024 9:01 अपराह्न

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग के दूसरे सीजन के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Suresh Raina) को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बता दें कि टूर्नामेंट का आगामी सीजन 25 अगस्त से शुरू हो रहा है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के सभी मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी (BRSABV) इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। साथ ही टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए सभी 6 टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Welcome @ImRaina! The throne awaits you.
The brand ambassador of UPT20Season2: #CricketKaMahaSangram!@UPCACricket #SureshRaina #UPT20League #Cricket #UPCA pic.twitter.com/2mbvt525Xr
— UP T20 League (@t20uttarpradesh) August 11, 2024
टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए सभी 6 टीमों का फुल स्क्वाॅड:
नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings)
मोहम्मद अमान, नीतीश राणा (कप्तान), राहुल राज, राहुल राजपाल, अजय कुमार, कार्तिकेय यादव, प्रशांत वीर, शिवम सारस्वत, विशाल पांडे, आदित्य शर्मा (विकेटकीपर), बाॅबी यादव, कुणाल त्यागी, मानव सिंधू, मोहम्मद शरीम, नमन तिवारी, पीयूष चावला, शनू सैनी।
कानपुर सुपरस्टार्स (Kanpur Superstars)
आदर्श सिंह, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, ओशो मोहन, समीर रिज्वी, शौर्य सिंह, अंशु मलिक, मोहम्मद आशियान, नदीम, ऋषभ राजपूत, इंजमाम हुसैन (विकेटकीपर), शोएब सिद्दकी (विकेटकीपर), आकिब खान, मोहसिन खान, शुभम मिश्रा, सुधांशू सोन्कर, विनीत पंवार।
काशी रुद्रा (Kashi Rudras)
अल्मास शौकत, अर्णव बालियान, मनीष सोलंकी, यशोवर्धन सिंह, घनश्याम उपाध्याय, हर्ष पायल, कर्ण शर्मा, प्रिंस यादव, मोहम्मद शवाज (विकेटकीपर), शिवम बंसल (विकेटकीपर), अजय सिंह, बिहारी राय, जसमेर धनकड़, कर्ण चौधरी, शिवा सिंह, शिवम मावी, सुनील कुमार, वंश।
गोरखपुर लायंस (Gorakhpur Lions)
अभिषेक गोस्वामी, आकाशदीप नाथ, हरदीप सिंह, कार्तिकेय सिंह, सिद्धार्थ यादव, सौरभ कुमार, शिवम शर्मा, विनीत दुबे, यशु प्रधान, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अब्दुल रहमान, अनिकेत चौधरी, अंकित राजपूत, अंश द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, वैभव चौधरी, यश दयाल।
लखनऊ फाल्कन (Lucknow Falcons)
अक्शु बाजवा, कमील खान, प्रियम गर्ग, समर्थ सिंह, समीर चौधरी, शुभांग राज, अंकुर चौहान, कृताज्ञ सिंह, विपराज निगम, आराध्य यादव (विकेटकीपर), कीर्तिवर्धन उपाध्याय (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हर्ष त्यागी, पर्व सिंह, प्रशांत चौधरी।
मेरठ मैवरिक्स (Meerut Mavericks)
दिव्यांश जोशी, दिव्यांश राजपूत, माधव कौशिक, रिंकू सिंह, स्वास्तिक चिकारा, शुभांकर शुक्ला, रितुराज शर्मा (विकेटकीपर), अक्षय सेन, दीपांशू यादव, जमशेद आलम, रजत संसेरवाल, शिवेन मल्होत्रा, विजय कुमार, यश गर्ग, योगेंद्र डोयला, युवराज यादव, जीशान अंशारी।