यहां भी धोनी की बराबरी कर ली Yuvraj Singh ने, जल्द आएगी सिक्सर किंग की भी Biopic
हुआ बड़ा ऐलान, जल्द ही Yuvraj Singh पर बनेगी Biopic फिल्म
अद्यतन - Aug 20, 2024 11:18 am

जब भी Yuvraj Singh का नाम फैन्स सुनते हैं, तो उनको टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप 2011 याद आ जाता है। जहां टीम इंडिया को ये दोनों मेगा टूर्नामेंट जीताने में युवी का बहुत बड़ा हाथ था, ऐसे में वो भारतीय क्रिकेट के एक अनमोल सितारे हैं और इस बीच युवराज को लेकर एक ऐसा ऐलान किया गया है जो उनके फैन्स का दिन बना देगा।
कैंसर में भी खेल रहे थे Yuvraj Singh वर्ल्ड कप
2011 का वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने अपने नाम किया था, साथ ही Yuvraj Singh इस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। वहीं पूरी टूर्नामेंट के दौरान सिक्सर किंग कैंसर से जूझ रहे थे, उन्होंने खून की उल्टियां भी की थी। लेकिन उसके बाद वो भी लगातार वर्ल्ड कप खेल रहे थे और आखिरी में उन्होंने टीम को खिताब भी जीताया था।
Yuvraj Singh का सफर फिल्मी पर्दे पर दिखेगा अब जल्द ही
*हुआ बड़ा ऐलान, जल्द ही Yuvraj Singh के जीवन पर बनेगी Biopic फिल्म।
*युवी की बायोपिक को भूषण कुमार और रवि भगचांदका करने वाले हैं प्रोड्यूस।
*युवराज की दोनों के साथ तस्वीर आई सामने, कैप्शन के जरिए हुआ फिल्म का ऐलान।
*फिल्म के टाइटल और एक्टर को लेकर फिलहाल नहीं हुआ किसी तरह का कोई खुलासा ।
Yuvraj Singh की Biopic को लेकर ये खास पोस्ट किया गया शेयर
आज भी सिक्सर किंग का जलवा है बॉस
टीम इंडिया के साथ कैसा रहा युवी का सफर?
युवराज ने कई सालों तक 22 गज पर राज किया था, देश से लेकर विदेश तक इस खिलाड़ी का डंंका बजता था। बतौर ऑलराउंडर युवी ने टीम इंडिया को कई बार जीत का स्वाद चखाया था और खेल के अलावा कई बार विवादों में भी उनका नाम सामने आ जाता था। वैसे युवराज ने टीम इंडिया से अपने करियर में 40 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक के बदौलत 1,900 रन बनाए थे। तो युवी ने 304 वनडे मैचों में 8,701 रन बनाए थे और 14 शतक के अलावा 52 अर्धशतक भी लगाए थे। दूसरी ओर 58 टी20 इंटरनेशनल में सिक्सर किंग के नाम 1,177 रन और 8 अर्धशतक थे।