रक्षाबंधन के मौके पर बुरी तरह Troll हुए Shreyas Iyer, बल्लेबाज का ये वीडियो देख भड़के फैन्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

रक्षाबंधन के मौके पर बुरी तरह Troll हुए Shreyas Iyer, बल्लेबाज का ये वीडियो देख भड़के फैन्स

Shreyas Iyer की बहन Shresta ने रक्षाबंधन के मौके पर खास वीडियो किया था पोस्ट।

Shreyas Iyer And Shresta (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer And Shresta (Image Credit- Instagram)

Shreyas Iyer की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं, ऐसे में बल्लेबाज से जुड़े पोस्ट कुछ ही देर में सुपर वायरल हो जाते हैं। इस बीच स्टाइलिश बल्लेबाज अय्यर का एक वीडियो अभी इंस्टा पर काफी वायरल हो रहा है, साथ ही फैन्स इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा नाराज है और श्रेयस को जमकर Troll कर रहे हैं।

अब Shreyas Iyer को लगातार खेलना है घरेलू क्रिकेट

जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से ठीक पहले, बल्लेबाज Shreyas Iyer आपको अलग-अलग घरेलू टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आएंगे। जहांं पहले ये बल्लेबाज अपनी घरेलू टीम मुंबई से Buchi Babu टूर्नामेंट खेलेगा, उसके बाद अय्यर Duleep Trophy के जरिए खुद को साबित करेंगे। वैसे लंका के खिलाफ श्रेयस ने वनडे क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन उस सीरीज में वो अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसे में देखना अहम होगा की अब लाल गेंद के खिलाफ बल्लेबाज का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी वापसी होती है या नहीं।

ये Shreyas Iyer ने क्या कर डाला रक्षाबंधन के मौके पर?

*Shreyas Iyer की बहन Shresta ने रक्षाबंधन के मौके पर खास वीडियो किया था पोस्ट
*श्रेयस को राखी बांंध रही थी Shresta, लेकिन फैन्स को ये वीडियो पंसद नहीं आया
*दरअसल वीडियो में Shresta ने छुए अय्यर के पैर, बस फैन्स ये सब देख हुए गुस्सा
*फैन्स ने लगाई अय्यर की क्लास, लिखा- कैसे तुमने बहन को पैरों के हाथ लगाने दिया

Shreyas Iyer का ये वीडियो नहीं आ रहा फैन्स को पसंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shresta Iyer (@shresta002)

एक नजर डालते हैं फैन्स के कमेंट्स पर भी

इंस्टा पर गजब Following है इस खिलाड़ी की

मैदान के अलावा सोशल मीडिया पर भी श्रेयस अय्यर राज करते हैं, जिसका सबूत इस खिलाड़ी का इंस्टा अकाउंट है। दरअसल, अय्यर को इंस्टा पर 11 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, साथ ही ये खिलाड़ी बड़ी स्टालिश तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर करता रहता है। वहीं लड़कियों के बीच इस खिलाड़ी का एक अलग ही क्रेज है, जो उनके पोस्ट पर आने वाले कमेंट्स के जरिए पता चल जाता है।

close whatsapp