लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में हैरी ब्रूक को कप्तानी करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) जोस बटलर की कप्तानी से खुश नहीं है।
अद्यतन - अगस्त 20, 2024 6:58 अपराह्न

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) हाल में ही समाप्त हुए मैन्स द हंड्रेड 2024 में नाॅदर्न सुपरचार्जस की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। टीम ने ब्रूक की कप्तानी में टूर्नामेंट को चौथे स्थान पर फिनिश किया।
साथ ही ब्रूक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक हैं, जो इस समय इंग्लिश टीम की ओर से तीनों फाॅर्मेट का क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके अलावा ब्रूक को लेकर अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो वे इंग्लैंड के नए व्हाइट बाॅल क्रिकेट के कप्तान बन सकते हैं।
इसके पीछे बड़ी वजह माने तो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) जोस बटलर की कप्तानी से खुश नहीं हैं, और जैसा उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किया था।
दूसरी ओर, अब हैरी ब्रूक को लेकर पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर Martin Speight का बड़ा बयान सामने आया है। गौरतलब है कि बीते समय में Martin Speight हैरी के शुरुआती क्रिकेट गुरू रहे हैं।
हैरी ब्रूक को कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं Martin Speight
बता दें कि हाल में ही Talk Sport के साथ एक इंटरव्यू में Martin Speight ने कहा- हैरी (ब्रूक) खेल को बहुत अच्छी तरह से पढ़ता है। वह चीजों को ट्राई करने और लीग के हटकर सोचने से नहीं डरता है। उसके पास वास्तव में अच्छा क्रिकेट दिमाग है और उसे जीतना पसंद है। जब आप देश की लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में कप्तानी की स्थिति को देखते हैं, तो बहुत सारे लोग हाथ खड़े नहीं करते हैं।
Speight ने आगे कहा- हैरी निश्चित रूप से फ्रेडी (एंड्रयू फ्लिंनटाॅफ) के बारे में बहुत अधिक बातें करता है और उसके साथ उसके बहुत अच्छे संबंध हैं। हैरी ने कहा कि फ्रेडी एक अद्भुत व्यक्ति है और मुझे लगता है कि उसके पास शायद (इंग्लैंड का कोच) ब्रेंडन मैकुलम के समान ही ऑरा और खेल के प्रति नजरिया है।