PAK vs ENG: नौमान अली की शानदार गेंद का जो रूट के पास नहीं था कोई जवाब, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
कराची में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है।
अद्यतन - Dec 18, 2022 1:45 pm

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को पाकिस्तान के नौमान अली ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 0 पर आउट कर दिया। बता दें, कराची में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों को अपने नाम करने के बाद इंग्लैंड इस मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे और टेस्ट सीरीज को क्लीनस्वीप करना चाहेगी।
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 304 रन बनाए। टीम की ओर से बाबर आजम ने 123 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 78 रन बनाए जबकि आगा सलमान ने 93 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली। अजहर अली ने 45 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 31 ओवर में 140 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि अपना पहला टेस्ट खेल रहे रेहान अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किया। ओली रॉबिंसन, जो रूट और मार्क वुड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
बिना खाता खोले पहली गेंद पर आउट हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट
https://twitter.com/error_koshur/status/1604355432641744896?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1604355432641744896%7Ctwgr%5Eabe54b74327b7ee14be578e18069f708fefcae39%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fpak-vs-eng-2022-nauman-ali-traps-joe-root-as-ex-england-captain-registers-third-golden-duck-in-test-cricket%2F
इंग्लैंड की पहली पारी भी काफी निराशाजनक तरीके से शुरू हुई। टीम ने अपना पहला विकेट 0 पर ही खो दिया। जैक क्रॉली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। बेन डकेट भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। टीम की ओर से ओली पोप ने 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट बिना खाता खोले पहली गेंद पर ही आउट हो गए। पारी के 14वें ओवर में रूट ने नौमान अली की गेंद पर आगा सलमान को स्लिप में कैच थमा बैठा। यह रूट का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा गोल्डन डक है। इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ मुख्य मुकाबले में वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद अब पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 चक्र के फाइनल से लगभग बाहर हो गई है। अब उन्हें यहां से लगातार सभी मुकाबले जीतने होंगे।