PBKS vs GT: रिद्धिमान साहा ने धोनी की तरह की विकेटकीपिंग कर हार्दिक को रिव्यू लेने पर किया मजबूर
रिद्धिमान साहा ने हार्दिक पांड्या को एक डीआरएस लेने के लिए मजबूर किया जिसकी वजह से पंजाब के जितेश शर्मा का बहुत जरूरी विकेट मिला।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2023 9:51 अपराह्न

IPL 2023, PBKS vs GT: आईपीएल 2023 का 18वां मैच आज 13 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 153 रन बनाए हैं।
तो वहीं मैच में पंजाब की पारी के दौरान रिद्धिमान साहा ने कुछ ऐसा किया कि सबका दिल ही जीत लिया। बता दें कि मैच में साहा एक दम धोनी की तरह विकेट के पीछे मुस्तैद नजर आते हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या को रिव्यू लेने के लिए मजबूर कर देते हैं।
हुआ यूं कुछ ऐसा कि पंजाब की पारी का 13वां ओवर गुजरात की ओर से मोहित शर्मा करते हुए नजर आए, और ओवर की दूसरी गेंद को स्ट्राइक पर मौजूद जितेश शर्मा खेल नहीं पाते हैं और गेंद सीधे विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के दस्तानों में जाती है।
इसी दौरान विकेट के पीछ मुस्तैद रिद्धिमान साहा कैच की अपील करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या और गेंदबाज मोहित शर्मा कोई भी अपील नहीं करते हैं। लेकिन साहा को विश्वास था कि जितेश शर्मा के बल्ले से एज लगी है, और वे हार्दिक पांड्या को रिव्यू लेने के लिए मना लेते हैं।
तो वहीं साहा का अनुमान एक दम सही निकला और जितेश शर्मा को काॅट बिहाइंड आउट तीसरे अंपायर ने दिया। दूसरी तरफ अंपायर के इस फैसले के बाद किसी को विश्वास नहीं हुआ है कि साहा का अनुमान इतना सही कैसे हो सकता है, क्योंकि इस प्रकार का गेम विकेट पीछे तो सिर्फ एमएस धोनी ही दिखा सकते हैं। साथ ही साहा के इस फैसले के बाद, सोशल मीडिया पर लोग उनकी तुलना धोनी से करते हुए नजर आते हैं।
देंखे सोशल मीडिया पोस्ट
https://twitter.com/Cricketmood/status/1646537914044813312?s=20
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच, पहली पारी का हाल:
बता दें कि मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं। तो वहीं अब देखने लायक बात होगी कि पंजाब से मिले इस लक्ष्य को गुजरात की टीम हासिल कर पाती है या नहीं।