पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हुए इशांत शर्मा, वीडियो शेयर कर बताई दिल की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हुए इशांत शर्मा, वीडियो शेयर कर बताई दिल की बात

इशांत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो किया है शेयर।

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)
Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो शायद अब कभी भी टीम इंडिया में वापसी ना कर पाए, जिसमें से एक नाम तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का भी है। टेस्ट क्रिकेट के जरिए अपनी छाप छोड़ने वाली इशांत को टीम इंडिया से खेले करीब ढाई साल हो गए हैं और अब उनकी वापसी होती हुई नजर नहीं आ रही है। इस बीच तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम एक खास वीडियो शेयर किया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था इशांत शर्मा ने

जी हां, इशांत शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला था, ये टेस्ट उन्होंने साल 2021 के आखिर में खेला और उस टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज को एक भी विकेट नहीं मिला था। वैसे इशांत ने अपने करियर में कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 311 विकेट हैं। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उन्होंने लगातार घरेलू क्रिकेट भी खेला था, लेकिन उसके बाद भी वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए।

इशांत शर्मा को अपने पुराने दिन काफी ज्यादा याद आते हैं

*इशांत शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो किया है शेयर।
*जिसमें वो अलग-अलग मैचों में टीम इंडिया की तरफ से विकेट ले रहे हैं।
*साथ ही कैप्शन में उन्होंने अपने पुराने दिनो को किया है काफी याद।
*इशांत इस तरह के वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं कई दिनों से।

ये वीडियो शेयर किया इशांत शर्मा ने सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)

अपने परिवार के साथ क्यूट पोस्ट शेयर करता रहता है ये गेंदबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratima singh 🔱 (@pratima0808)

वनडे और टी20 क्रिकेट में एक समय के बाद नहीं मिला मौका

भले ही इशांत ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वो टीम इंडिया की तरफ से लगातार वनडे और टी20 मैच नहीं खेल पाए। तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम से कुल 80 वनडे मैच खेले हैं और आखिरी वनडे मैच उन्होंने टीम इंडिया से साल 2016 में खेला था और तो 14 टी20 इंटरनेशनल मैच उनके खाते में हैं और साल 2013 में वो आखिरी बार इस प्रारूप को खेलते हुए नजर आए थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?