नेट्स में निकली पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों की हवा, खुद के गेंदबाजों के खिलाफ नहीं मार पा रहे बड़े शॉट्स
नीदरलैंड के खिलाफ आज पाकिस्तान टीम खेल रही है अपना पहला मैच।
अद्यतन - अक्टूबर 6, 2023 2:07 अपराह्न

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए जब से पाकिस्तान टीम भारत आई है, तब से टीम ने सिर्फ हैदराबाद में ही अभ्यास किया है और अभ्यास मैच खेले हैं। ऐसे में ये टीम यहां के स्टेडियम के बारे में काफी कुछ जान चुकी है, लेकिन अभ्यास के दौरान पाक टीम में ज्यादा जान नजर नहीं आ रही है और इसका नजारा हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखने को मिला है।
नीदरलैंड ने जीत लिया है टॉस
वहीं आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का सामना कमजोर टीम नीदरलैंड से है, जहां ये मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, वहीं टीम के इस फैसले ने कई लोगों को हैरान किया है। अब देखना अहम होगा कि इस टीम के खिलाफ पाकिस्तान का प्रदर्शन कैसा रहता है या फिर कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। वैसे कई मेगा टूर्नामेंट में पाक टीम बड़े उलटफेर का शिकार हुई है और उसके बाद इस टीम की काफी आलोचना भी हुई है।
पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी नेट्स में बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे!
*नीदरलैंड के खिलाफ आज पाकिस्तान टीम खेल रही है अपना पहला मैच।
*वहीं टीम के सोशल मीडिया पर अभ्यास का एक वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में टीम के सभी बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट मारने की कोशिश में लगे हैं ।
*लेकिन बल्लेबाजों में वो लय नहीं आ रही थी नजर, नहीं मार पाए लंबे शॉट।
बड़े शॉट्स मारने की कोशिश में लगे हैं पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी
आज के मैच के लिए कुछ इस प्रकार हैं दोनों टीमें
नीदरलैंड टीम
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामनुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, साकिब जुल्फिकार।
पाकिस्तान टीम
फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी।