Asia Cup 2023: एक बार फिर पल्लेकेले में शुरू हुई बारिश, जानें D/L नियम के तहत कैसे भारत जीत सकता है मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: एक बार फिर पल्लेकेले में शुरू हुई बारिश, जानें D/L नियम के तहत कैसे भारत जीत सकता है मुकाबला

फिलहाल पल्लेकेले में बारिश हो रही है और अभी यहां से फिर से मुकाबला शुरू होना काफी मुश्किल लग रहा है।

IND VS NEPAL (Pic Source-Twitter)
IND VS NEPAL (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम इस समय एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेल रही है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। बता दें, फिलहाल पल्लेकेले में बारिश हो रही है और अभी यहां से फिर से मुकाबला शुरू होना काफी मुश्किल लग रहा है।

मैच की बात की जाए तो रोहित शर्मा ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। भारत को यह मैच जीतने के लिए 231 रनों की जरूरत है।

नेपाल की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख ने 97 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा सोमपाल कामी ने 56 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुलशन झा ने 23 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके। हालांकि, अब सवाल यह उठता है कि अगर थोड़ी देर के बाद बारिश रुक जाती है तो डकवर्ड लुईस नियम के तहत भारत को कितने ओवर में कितने रन बनाने होंगे।

यहां समझिए पूरा गणित

बता दें, भारत ने अभी तक 2.1 ओवर में बिना विकेट खोए 17 रन बना लिए हैं। हालांकि, बारिश काफी तेजी से हो रही है और अब यहां से भारत को डकवर्ड लुईस नियम के तहत रन बनाने पड़ सकते हैं।

गणित यह है कि अगर मुकाबला 45 ओवर का होता है तो भारत को 220 रन बनाने होंगे, जबकि 40 ओवर में उनका 207 रनों का लक्ष्य होगा। 35 ओवर में टीम को 192 रन बनाने पड़ सकते हैं, जबकि 30 ओवर में भारत को 174 रनों का टारगेट मिल सकता है। अगर यह मैच 20 ओवर का खेला जाता है तो भारत को इतने ओवर में 130 रनों का लक्ष्य मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो बहुत जल्द डकवर्थ लुईस नियम इस मैच में लागू हो सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?