अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर साझा की उनकी पत्नी की कुछ पसंदीदा तस्वीरें, कहा- 'आप मेरे लिए सब कुछ हैं।' - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर साझा की उनकी पत्नी की कुछ पसंदीदा तस्वीरें, कहा- ‘आप मेरे लिए सब कुछ हैं।’

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें साझा की जिस पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने रिप्लाई भी किया।

Virat Kohli And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

आज यानी 1 मई को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा के इस खास दिन पर उनके पति और भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन तरीके से बॉलीवुड अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें साझा की जिस पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने रिप्लाई भी किया।

बता दें, 11 सितंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने काफी शानदार तरीके से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं और लगातार एक-दूसरे की तस्वीरें और साथ में वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘मैं आपको हर तरीके से बहुत प्यार करता हूं। चाहे आप कैसी भी हो मुझे आपसे बहुत प्यार है। जन्मदिन मुबारक हो, आप मेरे लिए सब कुछ हैं ❤️❤️❤️ @anushkasharma।’

यह रहा विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के लिए ट्वीट:

बता दें, विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे हैं। उनकी टीम ने अभी तक इस सीजन में 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 4 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली ने अभी तक अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

ऐसा कई बार देखा गया है कि जब भी भारतीय टीम का या फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच खेला जाता है तब अनुष्का शर्मा विराट कोहली का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए स्टेडियम जरूर आती हैं। विराट कोहली को भी कई बार अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए देखा गया है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका कोहली है।

आज यानी 1 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलना है। विराट यही चाहेंगे कि इस मैच को जीतकर वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को उनके जन्मदिन पर एक खास तोहफा दें।

close whatsapp