CPL 2023: सेंट किट्स और नेविस पैट्रियोट्स, गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने अपने खिलाड़ियों के रिटेंशन की घोषणा की
यह टूर्नामेंट 17 अगस्त से 24 सितंबर तक बारबाडोस, सेंट किट्स और नेविस, गुयाना, सेंट लूसिया, त्रिनिदाद और टोबैगो में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 1, 2023 1:35 pm

17 अगस्त से कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2023 के 10वें संस्करण की शुरुआत होने वाली है। इसी के साथ फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने की घोषणा शुरू कर दी है। यह टूर्नामेंट 17 अगस्त से 24 सितंबर तक बारबाडोस, सेंट किट्स और नेविस, गुयाना, सेंट लूसिया, त्रिनिदाद और टोबैगो में खेला जाएगा।
इसी के साथ सेंट किट्स और नेविस पैट्रियोट्स ने अपने खिलाड़ियों के रिटेंशन की घोषणा कर दी है। उन्होंने आंद्रे फ्लेचर, एविन लुईस, डोमिनिक ड्रेक, शेल्डन कॉटरेल और जोशुआ डी सिल्वा को रिटेन किया है। इसी के साथ टीम ने वेस्टइंडीज के बेहतरीन तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस को भी अपने टीम में शामिल किया है। विदेशी खिलाड़ी और इस टूर्नामेंट का ड्राफ्ट पिक की घोषणा ड्राफ्ट शो में होगी जो जून में रखा गया है।
गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने भी अपने खिलाड़ियों के रिटेंशन की घोषणा की
यही नहीं, गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने भी अपने खिलाड़ियों के रिटेंशन की घोषणा की है। उन्होंने शिमरॉन हेटमायर, ओडियन स्मिथ, शे होप, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, चंद्रपॉल हेमराज, गुडाकेश मोती, जूनियर सिनक्लेयर और मैथ्यू नंदू को रिटेन किया है।
बता दें, कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला 17 अगस्त को सेंट लूसिया किंग्स और जमैका थलाइवाज के बीच डेरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया में खेला जाएगा। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में जमैका थलाइवाज ने बारबाडोस रॉयल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी जी। इस सीजन में भी वो जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे। इस बार कई युवा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
CPL के सीईओ पीट रसेल ने एक बयान में कहा, ”हमें यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि CPL 2023 के मैचों की मेजबानी पांच वेन्यू में होगी। CPL के जरिये फैंस के पास वर्ल्ड क्लास क्रिकेट का आनंद उठाने का शानदार मौका होगा। खिलाड़ियों के पास अपनी शैली और हुनर दिखाने का यह आदर्श मंच साबित हो सकता है।”