सोशल मीडिया का ‘खेल’ समझ चुके हैं Gautam Gambhir, तस्वीरें शेयर करने का लगा चस्का
Gautam Gambhir ने हाल ही में अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है।
अद्यतन - Aug 23, 2024 2:04 pm

वैसे तो फैन्स टीम इंडिया के कोच Gautam Gambhir को काफी Troll करते हैं सोशल मीडिया पर, लेकिन उसके बाद भी गंभीर लगातार इंस्टाग्राम सहित बाकी के प्लेटफॉर्म पर खुद की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी क़ड़ी में गंभीर ने अपनी एक नई तस्वीर पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है।
अलग ही प्रयोग चल रहा है Gautam Gambhir का
जी हां, Gautam Gambhir जब से टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से टीम इंडिया में अलग ही प्रयोग चल रहा है। जहां गंभीर टीम के हर एक गेंदबाज से बल्लेबाजी करवा रहे हैं नेट्स में, तो कई बल्लेबाजों ने मुकाबालों में गेंदबाजी भी की है। जिसके बाद गंभीर का ये प्रयोग काफी हद तक सफल भी रहा है।
कोच नहीं खिलाड़ी लग रहे हैं Gautam Gambhir इस तस्वीर में
*Gautam Gambhir ने हाल ही में अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है इंस्टाग्राम पर।
*इस तस्वीर में गंभीर अपनी वाइफ के साथ में नज आ रहे हैं, निकले हैं दोनों घूमने के लिए।
*गंभीर इस तस्वीर में काफी यंग लग रहे हैं, फैन्स ने कहा कि ये कोच नहीं खिलाड़ी है।
*साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर ने कैप्शन में लिखा है- Shades on, worries gone
वाइफ संग ये तस्वीर पोस्ट की है Gautam Gambhir
हेड कोच का ये वीडियो भी हुआ था काफी ज्यादा वायरल
पूर्व गेंदबाज ने दिया था बड़ा बयान
दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था, तो हेड कोच गौतम गंभीर से जुड़ा था। जोगिंदर ने कहा था कि- गंभीर टीम को संभालने वाले हैं, लेकिन मेरा ये मानना है कि वो ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगे। क्योंकि गौतम गंभीर के अपने ही कुछ फैसले होते हैं। हो सकता है किसी खिलाड़ी से मन मुटाव हो जाए। उन्होंने आगे कहा था कि- गौतम गंभीर सीधी बात करने वाले हैं और वो किसी के पास जाने वाले नहीं हैं। ,साथ ही गंभीर चापलूसी करने वाले नहीं हैं और उनको क्रेडिट देने वाले हम लोग है वो अपना काम करते हैं, सच्चे दिल से करतें है और बड़ी इमानदारी से करते हैं।