जेमिमा रोड्रिग्स को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, WCPL में खेलने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेमिमा रोड्रिग्स को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, WCPL में खेलने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

जेमिमा रोड्रिग्स के मुताबिक अगर वो महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो इससे उनके ऊपर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दबाव पूरी तरह से हट जाएगा।

Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)
Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)

भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में भाग लेने से उन्हें आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मदद मिलेगी। बता दें, जेमिमा रोड्रिग्स पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रही हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स के मुताबिक, अगर वो महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो इससे उन पर से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दबाव पूरी तरह से हट जाएगा। जेमिमा रोड्रिग्स WCPL में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेल रही हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बारबाडोस रॉयल्स महिला टीम के खिलाफ 16 रन बनाए थे।

जेमिमा रोड्रिग्स ने फैनकोड पर बताया कि, ‘सबसे पहले मेरा यही काम है कि मैं WCPL में अच्छा प्रदर्शन करूं। इससे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मेरी तैयारी पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुझे लगता है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले यही मुकाबले मुझे खेलने को मिलेंगे और बाकी मेरी खुद की तैयारी होगी। जितना ज्यादा आप इन परिस्थिति में रहेंगे उतना ज्यादा दबाव वाले समय में आप और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसलिए मैं WCPL को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी से ज्यादा देख रही हूं।’

कुछ चीजों को आगे देखने के लिए मैं बेताब हूं: जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स यही चाहती है कि आगामी टूर्नामेंट से पहले वो अपनी तैयारी को पूरा करें और महिला टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

जेमिमा रोड्रिग्स ने आगे कहा कि, ‘कुछ चीजों को आगे देखने के लिए मैं बेताब हूं। नेट्स में भी मैं कुछ चीजों पर काम कर रही हूं लेकिन जब आप अभ्यास करते हैं, तो यह काफी अलग होता है और मैच में रिजल्ट आपके पक्ष में नहीं होता है। साथ ही मुझे त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करना है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभानी है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?