SRH, LSG और RR के बीच यॉर्कशायर के Ownership को लेकर छिड़ी है जबरदस्त जंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

SRH, LSG और RR के बीच यॉर्कशायर के Ownership को लेकर छिड़ी है जबरदस्त जंग

पिछले कुछ समय से काउंटी क्लब फंड के लिए काफी संघर्ष कर रहा है और उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

ECB and Yorkshire Club (Pic Source-X)
ECB and Yorkshire Club (Pic Source-X)

2023 में आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स £25 मिलियन की बोली के साथ यॉर्कशायर के Ownership की डील को सील करने के काफी करीब था। बता दें, पिछले कुछ समय से काउंटी क्लब फंड के लिए संघर्ष कर रहा है और उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। यह डील लगभग पूरी हो गई थी, लेकिन कॉलिन ग्रीव्स के 2024 में फिर से अध्यक्ष बनने के बाद यह सौदा पूरी तरह से टूट गया।

यॉर्कशायर फिर से खराब स्थिति में है। इस कारण से काउंटी क्लब ने निजी निवेशकों को बुलाया है और राजस्थान रॉयल्स ने इस डील में फिर से दिलचस्पी दिखाई है। राजस्थान रॉयल्स ने प्रत्यक्ष निवेश के बजाय अतिरिक्त उधार के माध्यम से फिर से एक सौदे का प्रस्ताव रखा है। बता दें, क्लब के £15 मिलियन के कर्ज को मंजूरी नहीं दी जाएगी, क्योंकि वो अभी भी रॉयल्स द्वारा उधार ली गई राशि का भुगतान करेंगे। काउंटी क्लब ने इस सौदे से इनकार कर दिया है क्योंकि वो कर्ज को दूसरे के साथ बिल्कुल भी बदलना नहीं चाहते हैं। हालांकि, आईपीएल फ्रेंचाइजी ने हार नहीं मानी है और वो अभी भी क्लब को अपने नाम करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

इन्हीं सब चीजों के बीच में दो अन्य कॉरपोरेट ग्रुप ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है। सन ग्रुप जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के मालिक हैं, उन्होंने यॉर्कशायर को £50 मिलियन देने की इच्छा व्यक्त की है। यह कीमत राजस्थान रॉयल्स ने शुरू में जो रकम दी थी, उससे दो गुना है। हालांकि, अभी तक इस डील को लेकर काउंटी क्लब की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है क्योंकि यॉर्कशायर और भी पार्टी से बात कर रहा है।

इनमें से एक गोयनका ग्रुप है जो इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के मालिक है। Wisden के मुताबिक, अभी तक उन्होंने अपनी ओर से कोई भी बिड नहीं रखी है और दोनों के बीच बातचीत हो रही है। गोयनका ग्रुप पहले हैंपशायर क्लब का अधिग्रहण करना चाहता था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर समूह ने £120 मिलियन के ऑफर के साथ डील को अपने नाम किया।

जो भी यॉर्कशायर क्लब को अपने नाम करेगा वो हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड का भी मालिक होगा

बता दें, जो भी ग्रुप यॉर्कशायर क्लब को अपने नाम करेगा वो हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड के भी मालिक होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यह सौदा इसी कैलेंडर वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है, क्योंकि कई भारतीय बिजनेसमैन ने काउंटी क्लब और द हंड्रेड फ्रेंचाइजी को खरीदने में रुचि दिखाई है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने तमाम भारतीय बिजनेसमैन को द हंड्रेड में हिस्सेदारी के लिए आमंत्रित किया है और उसके लिए अभी चर्चा होनी बाकी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?