PAK vs BAN: आखिर रिजवान को पहले टेस्ट के बीच हुआ क्या? बाबर आजम की ओर फेंका अपना बल्ला, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs BAN: आखिर रिजवान को पहले टेस्ट के बीच हुआ क्या? बाबर आजम की ओर फेंका अपना बल्ला, आप भी देखें वीडियो

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी।

Muhammad Rizwan and Babar Azam (Pic Source-X)
Muhammad Rizwan and Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने एक समय अपने तीन विकेट 16 रन पर ही खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 240 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

जहां एक तरफ शकील ने 261 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 141 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं मोहम्मद रिजवान ने 239 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171* रन बनाए। मोहम्मद रिजवान की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। हालांकि, जैसे ही मोहम्मद रिजवान वापस पवेलियन लौटे, उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास खड़े बाबर आजम की ओर अपना बल्ला फेंका। यह दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान की ओर से व्हाइट बॉल क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मोहम्मद रिजवान का बल्ला पकड़ने के बाद दोनों को हंसते हुए देखा गया। बाबर आजम की बात की जाए तो पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

यहां देखें वीडियो:

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी। टीम की ओर से सैम अयूब ने 56 रनों का योगदान दिया, जबकि शाहीन अफ़रीदी ने 29* रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने भी अभी तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं और वह अभी भी पाकिस्तान के स्कोर से 132 रन पीछे है।

खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। पाकिस्तान को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें बांग्लादेश को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?