अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टॉप-5 तेज गेंदबाज जिन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग से विरोधी टीम के छुड़ा दिए छक्के - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टॉप-5 तेज गेंदबाज जिन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग से विरोधी टीम के छुड़ा दिए छक्के

दुनियाभर के ऐसे कई तेज गेंदबाज हैं जिनके पास रिवर्स स्विंग कराने की कला है।

Wasim Akram & Waqar Younis of Pakistan
Wasim Akram & Waqar Younis. (Photo Source: Twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी बेहतरीन तेज गेंदबाज के लिए रिवर्स स्विंग उनका सबसे बड़ा हथियार होता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि रिवर्स स्विंग की वजह से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई है और गेंदबाजों ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

दुनियाभर के ऐसे कई तेज गेंदबाज हैं, जिनके पास रिवर्स स्विंग कराने की कला है। बता दें, यह सबसे मुश्किल चीज होती है और हर गेंदबाज गेंद रिवर्स स्विंग नहीं करा पाता है। आज हम आपको ऐसे पांच गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग से विरोधी टीम के छक्के छुड़ाए।

5- सरफराज नवाज

Sarfaraz Nawaz and PCB (Image Credit- Twitter)
Sarfaraz Nawaz and PCB (Image Credit- Twitter)

सरफराज नवाज पाकिस्तान के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। सरफराज नवाज ने पाकिस्तान की ओर से 55 टेस्ट मुकाबलों में 177 विकेट झटके। भले ही सरफराज के पास इतनी गति ना रही हो, लेकिन रिवर्स स्विंग में उनसे बेहतरीन गेंदबाज 1970 के दशक में और कोई नहीं था।

1979 में मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच में मेजबान को जीत के लिए 382 रनों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 305 रन पर तीन विकेट था। इसके बाद सरफराज गेंदबाजी करने आए और उन्होंने एक पारी में 86 रन देकर कुल 9 विकेट झटके। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने इस मैच को अपने नाम किया।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp