PAK vs BAN: तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी मिलकर भी नहीं पकड़ पाए Shadman Islam का स्लिप में कैच, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
अद्यतन - Sep 1, 2024 8:15 pm

पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 30 अगस्त से दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में खेला जा रहा है। वहीं आज 1 सितंबर, रविवार को मुकाबले का तीसरे दिन का खेल जारी है।
मैच में आज बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान एक अजीब घटना देखने को मिली। बता दें कि बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (Shadman Islam) का एक आसान कैच, स्लिप में खड़े तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी मिलकर भी नहीं पकड़ पाए।
जैसे ही इन खिलाड़ियों ने इस आसान कैच को छोड़ा, तो इस घटना का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फैंस इस वीडियो पर तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस ड्राॅप कैच का शादमान इस्लाम कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए और 10 रन बनाकर खुर्रम शहजाद के खिलाफ बोल्ड आउट हो गए।
देखें पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किस तरह छोड़ा स्लिप में कैच
— Crickistan Media (@Crickistanmedia) August 31, 2024
बांग्लादेश ने पाकिस्तान की पहली पारी 274 रनों पर समेटी
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान की पहली पारी 274 रनों पर समेट दी है। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में सैम अयूब 58 और कप्तान शान मसूद ही 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।
वहीं पाकिस्तान के 274 रनों के जबाव में बांग्लादेश ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 55 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय लिटन दास 84* और हसन महमूद मौजूद हैं।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि पाकिस्तान बांग्लादेश को पहली पारी में कितनी जल्दी ऑलआउट कर पाती है? हालांकि, इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।