AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले अश्विन ने अफगानिस्तान को दिया जीत का मूलमंत्र  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AFG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले अश्विन ने अफगानिस्तान को दिया जीत का मूलमंत्र 

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। 

Afghanistan Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Afghanistan Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (AFG vs NZ) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। अफगानिस्तान पहली बार कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी।

इस एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर क्रिकेट जगत में लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने बयान दिया है। बता दें कि अश्विन का कहना है कि अगर अफगानिस्तान को कीवी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत हासिल करनी है, तो उसे अपनी बल्लेबाजी पर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा।

अश्विन ने अफगानिस्तान को दिया जीत का मूलमंत्र

बता दें कि अफगानिस्तान के न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अश्विन ने कहा- यह एकमात्र टेस्ट देखना मजेदार होगा। हम जानते हैं कि अफगानिस्तान अद्भुत टैलेंट पैदा करता है, लेकिन जिस दृढ़ता और स्थिरता की उन्हें जरूरत है, वह उनका बल्लेबाजी विभाग होगा। उनके पास इब्राहिम जादरान और रहमत शाह के रूप में क्लास है, लेकिन इसका अनुसरण करने के लिए और कोई नहीं है।

यही कारण है कि मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि युवा रियाज हसन और बाहिर शाह क्या पेश करते हैं। वे दोनों होनहार हैं और उनका फर्स्ट क्लास में औसत 55 से अधिक है। भारत के मजबूत भविष्य के लिए जैसे संकेत 2000 के दशक में देखने को मिले थे, जब युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ अंडर 19 से टीम में आए थे। यही कारण है कि ये 2 खिलाड़ी अफगानिस्तान को पीक दे सकते हैं कि वह अगले एक दशक में क्या हासिल कर सकता है।

देखें अश्विन की यह पोस्ट

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, जिया उर रहमान अकबर, शम्स उर रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, खलील अहमद।

close whatsapp