पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले काफी नर्वस दिखे विराट कोहली, शुरुआत ही की बड़ी गलती से
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Oct 14, 2023 3:09 pm

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि मैच की शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली काफी नर्वस दिखे और उन्हें भारतीय टीम की अलग जर्सी में देखा गया।
दरअसल नेशनल एंथम के दौरान विराट कोहली भारतीय टीम की दूसरी जर्सी पहने हुए थे। इस जर्सी में उनके कंधे में तीन सफेद रंग की Stripes बनी हुई थी। उनकी उस समय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई।
हालांकि मैच के शुरू होने से पहले विराट कोहली को अपनी गलती के बारे में पता चल गया और वो तुरंत ड्रेसिंग रूम की ओर भाग कर गए और भारतीय टीम की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की जर्सी को पहना। बता दें, भारतीय टीम की इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की जर्सी के कंधे में त्रिकोणीय रंग से Stripes है।
Virat Kohli goes off the field for a little bit. Does a quick jersey change from white-striped shoulder to a tri-colour shoulder.
Pic 1 from toss, Pic 2 from later.#INDvPAK #CWC2023 pic.twitter.com/hUiwD2iopZ
— Aadya Sharma (@Aadya_Wisden) October 14, 2023
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
बता दें, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने पिछले मैच से अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव किया है। शुभमन गिल को इशान किशन की जगह टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
बता दें, भारत ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने भी जीत दर्ज की है।