मलिंगा के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को बेहतर करना मेरी जिन्दगी का हाईलाइट था: रुशिल उगारकर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मलिंगा के साथ अपने क्रिकेटिंग करियर को बेहतर करना मेरी जिन्दगी का हाईलाइट था: रुशिल उगारकर

MLC में MI न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए रुशिल उगारकर को लगातार 130 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था।

Rushil Ugarkar (Pic Source-X)
Rushil Ugarkar (Pic Source-X)

युवा खिलाड़ी रुशिल उगारकर ने पिछले कुछ समय से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। बता दें, जब रुशिल उगारकर 17 साल के थे, तब उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हनुमा विहारी के खिलाफ भी नेट्स में गेंदबाजी की है। इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उस समय उनकी गति इतनी ज्यादा नहीं थी।

MLC में MI न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए रुशिल उगारकर को लगातार 130 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ दो ही मैच में भाग लिया था। बता दें कि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रुशिल उगारकर को फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) हो गई थी और जब उन्होंने अपना MLC का डेब्यू किया, तब उनका वजन 8 पाउंड कम हो गया था।

हालांकि, इतना सब होने के बावजूद इस युवा खिलाड़ी ने मेजर लीग क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला। हाल ही में रुशिल उगारकर ने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेने को लेकर बड़ा खुलासा किया।

क्रिकबज के मुताबिक, रुशिल उगारकर ने कहा कि, ‘मलिंगा के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। क्रिकेट के बारे में उन्होंने मुझे काफी चीजों के बारे में बताया, जिसके बारे में मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था। MI न्यूयॉर्क के नेट्स में उन्होंने मुझे गेंदबाजी को लेकर काफी महत्वपूर्ण टिप्स दी। यही नहीं हम लोगों ने वीडियो एनालिस्ट के साथ भी काफी अच्छा कार्य किया। मलिंगा ने मुझे कई खिलाड़ियों की कमजोरी के बारे में भी बताया और यही वजह है कि मैंने उस सीजन में शानदार गेंदबाजी की।’

अपने युवा समय में रुशिल उगारकर और USA के संजय कृष्णमूर्ति काफी अच्छे दोस्त थे

अपने युवा समय में रुशिल उगारकर और USA के संजय कृष्णमूर्ति काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों बेंगलुरु के Ebenezer School में साथ में पढ़े हुए हैं। भारत की ओर से यह दोनों ही खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और बाद में कृष्णमूर्ति को देखते हुए रुशिल उगारकर भी USA शिफ्ट हो गए।

रुशिल उगारकर को पूरा भरोसा है कि वो उच्च स्तरीय क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जल्द ही नजर आएंगे। रुशिल उगारकर अभी भी काफी युवा खिलाड़ी है और उन्हें काफी चीजों के बारे में समझने में थोड़ा समय जरूर लगेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?