कप्तानी छोड़ने के बाद अब अपने जीवन में काफी खुश हैं Babar Azam, दिल लगाकर खेल रहे हैं क्रिकेट
कीवी टीम के खिलाफ Babar Azam ने किया था शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - जनवरी 26, 2024 12:46 अपराह्न

Babar Azam ने कई साल पाकिस्तान टीम की सफल कप्तानी की थी, लेकिन महज एक खराब वर्ल्ड कप ने उन्होंने फ्लॉप कप्तान बना दिया और दबाव में आकर उन्हें पाक टीम की कप्तानी को अलविदा कहना पड़ा। दूसरी ओर कप्तानी छोड़ने के बाद अब बाबर काफी ज्यादा खुश हैं और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है।
हाल ही में बोला था Babar Azam का बल्ला
पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड ने 4-1 से टी20 सीरीज में करारी मात दी थी, लेकिन इस सीरीज में Babar Azam का बल्ला जमकर बोला था। जहां बाबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 3 मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए थे, लेकिन उनकी ये पारियां पाक टीम को एक भी मैच नहीं जीता पाई और फिर पाकिस्तान टीम ने आखिरी और 5वां मैच अपने नाम किया था। जिसके बाद टीम के प्रदर्शन की हर कोई आलोचना कर रहा है।
Babar Azam नेट्स में भी कैमरामैन लेकर घूमते हैं
*कीवी टीम के खिलाफ Babar Azam ने किया था शानदार प्रदर्शन।
*अब टी20 लीग खेलने में लगे हुए पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान।
*इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैं पूर्व कप्तान बाबर।
*नेट्स में अभ्यास के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की है बाबर ने इंस्टा पर।
हाल ही में ये तस्वीरें शेयर की थी Babar Azam ने इंस्टा पर
न्यूजीलैंड से भी फैन्स के लिए एक पोस्ट किया था शेयर
फैन्स बाबर को ही मानते हैं अपना कप्तान
भले ही पाकिस्तान टीम का टेस्ट कप्तान शान मसूद को बनाया गया है और टी20 का शाहीन को, लेकिन उसके बाद भी फैन्स आज भी बाबर आजम को अपना कप्तान मानते हैं। PCB के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर फैन्स बाबर को लेकर कमेंट करते हैं और लिखते हैं कि हम सिर्फ बाबर के लिए पोस्ट देखने आते हैं। वैसे पाक टीम शाहीन और मसूद की कप्तानी में अब तक सिर्फ हार ही रही है और अनुबंध को लेकर भी खिलाड़ियों में काफी ज्यादा नाराजगी है, जिसके चलते पाक खिलाड़ियों का ध्यान दुनियाभर की टी20 लगी में लगा हुआ है।