Duleep Trophy 2024: इन-फॉर्म Devdutt Padikkal को शम्स मुलानी ने इस तरह बनाया अपना शिकार, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: इन-फॉर्म Devdutt Padikkal को शम्स मुलानी ने इस तरह बनाया अपना शिकार, देखें वीडियो

इंडिया-ए के खिलाफ दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल मात्र 1 रन बना पाए।

Devdutt Padikkal (Photo Source: X/Twitter)
Devdutt Padikkal (Photo Source: X/Twitter)

दलीप ट्रॉफी 2024 दूसरे राउंड के तीसरे मुकाबले में इंडिया-ए ने इंडिया-डी को 186 रनों से करारी शिकस्त दी। इंडिया-डी की टीम 488 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 301 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह इंडिया-डी की लगातार दूसरी हार है, टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर है।

इस बीच, इन-फॉर्म बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) जिस अंदाज में आउट हुए, वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल खेल के चौथे दिन के दौरान शम्स मुलानी ने देवदत्त पडिक्कल को आउट करने के लिए एक शानदार गेंद फेंकी।

शम्स मुलानी के आगे चारों खाने चित हुए Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने इंडिया-ए के खिलाफ पहली पारी में 92 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन दूसरी पारी में शम्स मुलानी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इंडिया-डी की दूसरी पारी का 32वां ओवर शम्स मुलानी ने डाला था।

ओवर की आखिरी गेंद पर शम्स मुलानी को अच्छा टर्न और बाउंस मिला। देवदत्त ने ड्राइव करने की कोशिश की और अंदरूनी किनारे से बीट हो गए। देवदत्त पडिक्कल 5 गेंदों में मात्र एक रन बना पाए।

यहां देखें देवदत्त पडिक्कल के आउट होने का वीडियो-

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए देवदत्त

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। देवदत्त ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पांचवें टेस्ट की पहली पारी में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए थे।

रणजी ट्रॉफी 2024 में देवदत्त ने शानदार प्रदर्शन किया था। देवदत्त ने 6 पारियों में 92.67 के औसत से 556 रन बनाए थे, जिसमें 6 शतक शामिल थे। हाल ही में महाराजा ट्रॉफी में भी पडिक्कल का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। उन्होंने 25.30 के औसत और 140.56 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए थे।

close whatsapp