कुछ तूफानी करने का Rohit Sharma ने बनाया है प्लान, अभ्यास सत्र में लगा दी अपनी पूरी जान
Rohit Sharma ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीरें।
अद्यतन - Sep 17, 2024 11:59 am

लंबे ब्रेक के बाद Rohit Sharma फिर से क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं, जहां कप्तान साहब का ये उत्साह मैदान पर नजर आ रहा है। दूसरी ओर पहले से फिट हिटमैन मैदान पर काफी तेजी दिखा रहे है, इस बीच रोहित ने अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के संग शेयर की है।
एक खास शॉट पर है Rohit Sharma का फोकस
टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से कप्तान Rohit Sharma की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुई थी, इस दौरान हिटमैन एक खास शॉट की तैयारी करते हुए नजर आ रहे थे। जहां इन तस्वीरों में रोहित Reverse Sweep शॉट मारते हुए नजर आए, बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रोहित इस शॉट को अपना सबसे बड़ा हथियार बना सकते हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया इस बार बांग्लादेश टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी और उनके खिलाफ कड़ा प्लान तैयार होगा।
Rohit Sharma इस बार गजब की मेहनत कर रहे हैं बॉस
*टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं अपनी।
*जहां ये तस्वीरें अभ्यास सत्र की हैं, इस दौरान मैदान पर काफी ज्यादा एक्टिव दिखे हिटमैन।
*कैच प्रैक्टिस से लेकर बल्लेबाजी अभ्यास और फुटबॉल खेलते हुए नजर आए रोहित शर्मा।
*टेस्ट सीरीज के लिए उत्साहित हैं रोहित, कैप्शन में दिल के साथ बनाया बल्ले का इमोजी।
अभ्यास सत्र के दौरान Rohit Sharma की अलग-अलग तस्वीरें
टीम इंडिया का हुआ स्पेशल Fielding सेशन
दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने Fielding सेशन में भाग लिया, इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने चेन्नई की तेजी गर्मी में स्लिप कैच से लेकर डायरेक्ट थ्रो का अभ्यास किया। साथ ही एक Competition में बल्लेबाज विराट कोहली की टीम ने जीत अपने नाम की, वहीं इस खास वीडियो में Fielding कोच टी दिलीप ने कहा कि- हमने 2 ग्रुप बनाए थे Catching Competition के लिए, साथ ही इस गर्मी में भी खिलाड़ियों का जोश शानदार था और सेशन गजब का रहा।