SM Trends: 27 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 27 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। इस दूसरे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन बारिश की वजह से सिर्फ 35 ओवर ही हो पाए।

SM Trends 27 September
SM Trends 27 September

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि ड्वेन ब्रावो ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा की थी और वो टी20 के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

यही नहीं ड्वेन ब्रावो के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपना Mentor नियुक्त किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ड्वेन ब्रावो कोलकाता नाइट राइडर्स के Mentor के रूप में नजर आएंगे।

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। इस दूसरे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन बारिश की वजह से सिर्फ 35 ओवर ही हो पाए। 35 ओवर में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए। अभी तक मेजबान की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट जबकि एक विकेट रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम किया है।

इस समय श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट के खेल के दूसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी को 5 विकेट पर 602 रन पर घोषित कर दिया। टीम की ओर से दिनेश चंडीमल ने 116 रन बनाए जबकि Kamindu Mendis ने 182* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। कुसल मेंडिस ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106* रन बनाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?