PCB ने ICC से की महत्वपूर्ण अपील, जल्द से जल्द चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के शेड्यूल को किया जाए फाइनल
ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान अगले महीने के अंत तक कर देगा।
अद्यतन - सितम्बर 28, 2024 1:32 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से यह अपील की है कि वो जल्द से जल्द चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को फाइनल करें, ताकि बोर्ड सभी टीमों के लिए सर्वश्रेष्ठ लॉजिस्टिक व्यवस्था कर सके। बता दें कि, काफी समय के बाद पाकिस्तान आईसीसी इवेंट को होस्ट कर रहा है और पाकिस्तानी फैंस भी यही चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में अच्छी तरह से खेला जाए।
आईसीसी अधिकारियों के साथ हालिया बातचीत के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह अपील की है कि वो जल्द से जल्द शेड्यूल को फाइनल करें, जिससे बोर्ड भी सभी टीमों के लिए तैयार लॉजिस्टिक व्यवस्था कर पाए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की यही योजना है कि जब अधिकारी शेड्यूल की घोषणा कर देंगे, उसके बाद चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी।
ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान अगले महीने के अंत तक कर देगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीसीआई सचिव, नवनियुक्त आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, आगामी 2024 महिला टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान अक्टूबर में आगे के विवरण पर चर्चा करने के लिए मिल सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के Proposed शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान को ग्रुप A में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। पाकिस्तान को इसलिए भी आगामी टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा का इंतजार है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और 9 मार्च तक यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेला जाएगा। लाहौर, कराची और रावलपिंडी 3 वेन्यू है, जहां टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहले दो मैच मुल्तान में होंगे, जबकि फाइनल टेस्ट रावलपिंडी में शेड्यूल किया गया है। इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम 2 अक्टूबर को मुल्तान के लिए रवाना होगी।