टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता 

आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

Joe Root and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)
Joe Root and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट दुनिया में फुटबाॅल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। तो वहीं, आज के दौर में जहां टी20 क्रिकेट का बोलबाला है, वहीं टेस्ट क्रिकेट आज भी उतना ही प्रतिस्पर्धी बना हुआ है, जैसा कि वह पहले हुआ करता था।

पहला आधिकारिक टेस्ट मैच साल 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 45 रनों से ऐतिहासिक जीत की। दूसरी ओर, टेस्ट क्रिकेट के 159 साल के इतिहास में बहुत से क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट खेला और नाम कमाया।

तो वहीं, आज की इस खबर में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक या हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल में ही इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। और वह बहुत ही जल्द इस मामले में सचिन को भी पीछे छोड़ सकते हैं:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी

1. जो रूट और सचिन तेंदुलकर

हमारी इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट मौजूद हैं। रूट ने हाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ली लीड्स में जारी पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का 68वां अर्धशतक लगाया और महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी की।

2. शिवनारायण चंद्रपाॅल

हमारी इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल हैं। चंद्रपॉल ने अपने टेस्ट करियर में 164 मैच खेले और इस दौरान वह 66 बार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। चंद्रपाॅल को कैरेबियाई क्रिकेट जगत में वाॅल का दर्जा भी प्राप्त है।

3. राहुल द्रविड़ और एलन बाॅर्डर

खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बाॅर्डर, संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। दोनों ने टेस्ट करियर में 63-63 अर्धशतक लगाए थे। बॉर्डर ने अपने टेस्ट करियर में 156 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 265 पारियों में 11174 रन बनाए। दूसरी ओर, राहुल द्रविड़ 164 मैचों में 13288 रन बनाने में कामयाब रहे।

4. रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। पोंटिंग अपने टेस्ट करियर के दौरान खेले गए 168 टेस्ट मैचों में 62 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने 287 पारियों कुल 13378 रन भी बनाए।

5. जैक कैलिस

क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में कुल 166 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 58 अर्धशतक लगाए। वह बल्ले के साथ गेंद से भी मैच जिताने के लिए जाने जाते थे।

close whatsapp