Akash Deep's Six Video: कोहली के दिए हुए बैट से आकाश दीप ने जड़े 2 छक्के; विराट का रिएक्शन देखने लायक

Akash Deep’s Six Video: जब कोहली के दिए हुए बैट से आकाश दीप ने जड़े 2 छक्के, विराट के रिएक्शन ने बटोरी सुर्खियां

Akash Deep's Six Video: आकाश दीप ने लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए। उनका यह रौद्र अवतार देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलियन डॉलर रिएक्शन दिया।

Virat Kohli Reaction on Akash Deep Six (Source X)
Virat Kohli Reaction on Akash Deep Six (Source X)

Akash Deep’s Back to Back Six Video: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने कुछ ऐसा करनामा किया, जिससे पूरे दर्शक और खुद टीम इंडिया हैरान रह गई। टीम इंडिया की पहली पारी में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आकाश दीप उतरे। वह विराट कोहली के द्वारा गिफ्ट किया हुआ बल्ला लेकर बैटिंग करने आए थे।

इस बल्ले से ही उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। उनका यह रौद्र अवतार देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलियन डॉलर रिएक्शन दिया, जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया। इस 2 गेंदों पर 2 छक्के का वीडियो और कोहली-रोहित का रिएक्शन सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

देखें: Akash Deep का बैक टू बैक Six Video

आकाश दीप के सिक्स पर विराट कोहली का रिएक्शन 

भारत ने पहली पारी की घोषित

भारत ने चौथे दिन तेज बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। 34.4 ओवर में भारत ने यह स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की लीड 52 रन की हुई।

  • भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेली।
  • रोहित शर्मा ने 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
  • वहीं, शुभमन गिल ने 36 गेंद में 29 रन, ऋषभ पंत ने 11 गेंद में नौ रन, विराट कोहली ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
  • केएल राहुल ने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए।
  • रवींद्र जडेजा ने आठ रन, रविचंद्रन अश्विन ने एक रन और आकाश दीप ने 12 रन बनाए।
  • बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हसन महमूद को एक विकेट मिला।

close whatsapp