टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किया शानदार मुकाम, मुथैया मुरलीधरन के साथ इस अविश्वसनीय लिस्ट में हुए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किया शानदार मुकाम, मुथैया मुरलीधरन के साथ इस अविश्वसनीय लिस्ट में हुए शामिल

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया है।

Ashwin (Source X)
Ashwin (Source X)

कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि, मेजबान की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने इस पूरी सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला। यही नहीं चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक भी जड़ा था।

इसी के साथ रविचंद्रन अश्विन ने एक और बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर है।

बता दें, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया है। मुथैया मुरलीधरन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर में गिना जाता है और वो एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट झटके हैं।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने मेजबान टीम की ओर से 113 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने बांग्लादेश की दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके थे। कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में दो विकेट हासिल किए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

रविचंद्रन अश्विन के सामने बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाज की एक ना चली। जहां एक तरफ पहले टेस्ट को टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया था, वहीं दूसरे टेस्ट में मेजबान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम कर लिया। रविचंद्रन अश्विन खुद अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। जहां एक तरफ रविचंद्रन अश्विन ने प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए, वहीं यशस्वी जायसवाल को दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?