क्या विराट कोहली की वजह से बाबर आजम ने कप्तानी पद से इस्तीफा दिया? पाकिस्तान से आई बड़ी खबर

क्या विराट कोहली की वजह से बाबर आजम ने कप्तानी पद से इस्तीफा दिया? पाकिस्तान से आई बड़ी खबर

बाबर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि वह कप्तानी से इस्तीफा दे रहे हैं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Virat Kohli and Babar Azam
Virat Kohli and Babar Azam

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। बाबर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को इसकी जानकारी दी। बता दें कि,  बाबर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी दोबारा शुरू की थी, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर पद छोड़ने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि बाबर आजम ने विराट कोहली की वजह से कप्तानी से इस्तीफा दिया है।

क्या विराट कोहली की वजह से बाबर आजम ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया?

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के पत्रकार आरफा फिरोज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा-

‘इनसाइड स्टोरी- बाबर आजम के कुछ करीबी लोगों ने विराट कोहली को बाबर का उदाहरण बताया है और यहां तक ​​कह सकते हैं कि बाबर कप्तानी से इस्तीफा देकर विराट के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। बाबर विराट कोहली की तरह व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं।’

पाकिस्तानी पत्रकार ने पोस्ट में कहा कोहली की तरह बाबर आजम भी व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। विराट कोहली ने 2021 में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी।

बाबर आजम के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद फैंस ने बाबर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही कई मीम्स भी वायरल हो चुके हैं।

करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं बाबर आजम 

बाबर आजम इस समय अपने क्रिकेट करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने टीम को काफी निराश किया। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को इस टूर्नामेंट में अमेरिका जैसी कमजोर टीम से हार स्वीकार करनी पड़ी थी। पूरे टी20 वर्ल्ड कप में बाबर का बल्ला शांत रहा।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठे। इसके बाद हाल ही में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के साथ हुई टेस्ट सीरीज में भी बाबर का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। इस सीरीज में बाबर के बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला। इसके बाद लगातार बाबर को ट्रोल किया गया।

बाबर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि वह कप्तानी से इस्तीफा दे रहे हैं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

close whatsapp