Women's T20 World Cup 2024: Match-9, ENG-W vs SA-W आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा England Women vs South Africa Women के बीच का मैच?

Women’s T20 World Cup 2024: Match-9: ENG-W vs SA-W: इंग्लैंड महिला और साउथ अफ्रीका महिला के बीच मैच कौन जीतेगा?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां मुकाबला इंग्लैंड महिला और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

ENG-W vs SA-W (Photo Source: Getty Images)
ENG-W vs SA-W (Photo Source: Getty Images)

ENG-W vs SA-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां मुकाबला इंग्लैंड महिला (England Women) और साउथ अफ्रीका महिला (South Africa Women) के बीच 7 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका ने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से मात दी थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने 17.5 ओवरों में पूरे 10 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

इंग्लैंड महिला ने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रनों से शिकस्त दी थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना पाई।

Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच इंग्लैंड महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला, 9वां मैच
वेन्यू शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 7 अक्टूबर, सोमवार, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Disney+ Hotstar & Star Sports Network, Doordarshan

Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड्स)

मैच 05
इंग्लैंड महिला ने जीते 03
साउथ अफ्रीका महिला ने जीते 02
नो रिजल्ट 00
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, यहां स्पिनरों को भी मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 135 रन है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

इंग्लैंड महिला (England Women):

डैनी व्याट, एलिस कैप्सी, सोफिया डंकली, नेट सिवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, डेनियल गिब्सन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लिंसी स्मिथ

साउथ अफ्रीका महिला (South Africa Women):

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, मारिजन्ने केप्प, एनिकी बोश, सुने लुस, क्लो टायरन, नादिने डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

यहां देखें- England Women vs South Africa Women Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

लौरा वोल्वार्ड्ट ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेली थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

इंग्लैंड की गेंदबाज चार्ली डीन ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी कर सकती है।

ENG-W vs SA-W Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो मैच जीतेगी

सिनैरियो 1

इंग्लैंड महिला ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 130-140

इंग्लैंड महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 120-130

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

यहां देखें- England Women vs South Africa Women, Match-9 Live Score

close whatsapp