LLC 2024: संन्यास के बाद अब सिंगर बनने की राह पर चल दिए हैं शिखर धवन, गाना गाकर फैंस को किया Entertain - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC 2024: संन्यास के बाद अब सिंगर बनने की राह पर चल दिए हैं शिखर धवन, गाना गाकर फैंस को किया Entertain

शिखर धवन इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में गुजरात ग्रेट्स की ओर से खेल रहे हैं।

Shikhar Dhawan (Pic Source-X)
Shikhar Dhawan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में गुजरात ग्रेट्स की ओर से खेल रहे हैं। वह गुजरात टीम के कप्तान हैं, जिसमें क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, असगर अफगान और एस. श्रीसंत जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपने रील्स वीडियो और मजाकिया पोस्ट से फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में भी देखने को मिला है। LLC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘गब्बर’ गाना गा रहे हैं।

यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन एक पंजाबी गाना गा रहे हैं। फैन्स को शिखर का ये नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनके इस नए रूप की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

ये रहा वायरल वीडियो:

शिखर धवन ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, उनकी टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ी है। गुजरात ग्रेट्स ने अभी तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उसने जीत दर्ज की है। तीन अंकों के साथ गुजरात टीम LLC 2024 की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

गुजरात टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना अंतिम मुकाबला 11 अक्टूबर को कोणार्क सूर्यास ओडिशा के खिलाफ खेलना है। शिखर धवन इस मैच में भी धुआंधार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात ग्रेट्स को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम अपने अंतिम मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?