IPL 2023: इमरान ताहिर ने दिया CricTracker के सवाल का जवाब, चुना सर्वश्रेष्ठ कप्तान जिनके अंडर वह खेले हैं  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: इमरान ताहिर ने दिया CricTracker के सवाल का जवाब, चुना सर्वश्रेष्ठ कप्तान जिनके अंडर वह खेले हैं 

ताहिर ने कप्तान के तौर पर डिविलियर्स, फाफ, अमला और धोनी को चुना है।

Imran Tahir (Image Credit- Twitter)
Imran Tahir (Image Credit- Twitter)

साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर व आईपीएल में विदेशी स्पिनर के तौर पर नाम कमाने वाले इमरान ताहिर ने अपना सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना है। गौरतलब है कि आईपीएल में ताहिर विदेशी स्पिनर के तौर पर तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने 59 मैचों में 20.77 की औसत से 82 विकेट अपने नाम किए हैं।

बता दें कि इस समय इमरान ताहिर आईपीएल के 16वें सीजन में क्रिकेट कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस दौरान CricTracker द्वारा #Askstar के तहत एक सवाल जो उनसे पूछा जाता है, वो ये है कि था कि वो एक बेस्ट कप्तान का नाम चुने जिनके अंडर उन्होंने क्रिकेट खेला है।

मैं सभी कप्तानों की रिसपेक्ट करता हूं- ताहिर

तो वहीं इस दौरान CricTracker के सवाल का जबाव देते हुए इमरान ताहिर कहते हैं कि उन्होंने जिन चार बेहतरीन कप्तानों के अंडर खेला वो एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला और महेंद्र सिंह धोनी हैं।

लेकिन ये बड़ा मुश्किल सा सवाल है, मैं इसमें से किस को पिक करूं, लेकिन देखिए हर कैप्टन की अपनी सोच होती है। सारे कैप्टन मेरे साथ काफी फ्रेंडी थे और उस वक्त उन्होंने वो फील्ड दी जो मैं चाहता था। मैं समझता हूं कि उन सभी ने मेरी बड़ी रिसपेक्ट की है।

इसलिए मेरी बड़ा मुश्किल होगा कि मैं इनमें से किसी एक कैप्टन को चुनना। क्योंकि मैं इनमें से किसी एक को चुनूं तो मेरे लिए ये बाकी सभी के लिए रिसपेक्ट ना करने जैसा होगा। क्योंकि चारों ही कप्तान काफी शानदार रहे हैं।

ताहिर के दिए बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके चार बेहतरीन कप्तान एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला और महेंद्र सिंह धोनी हैं। लेकिन उन्होंने इनमें से सबसे सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम लेने से परहेज ही किया है। साथ ही आपको हम ताहिर के बारे में एक और रोचक तथ्य बताएं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र (39 साल, 190 दिन) में पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

close whatsapp