पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
दुनियाभर के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस प्रारूप में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अद्यतन - अक्टूबर 10, 2024 5:23 अपराह्न

टेस्ट फॉर्मेट को क्रिकेट का सबसे चुनौतीपूर्ण प्रारूप कहा जाता है। दुनियाभर के ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि, इस प्रारूप में भाग लेना हर खिलाड़ी के बस की बात भी नहीं है।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
5- जो रूट

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इस समय पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में 262 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।
रूट ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 12664 रन बनाए हैं। यही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।