मोहम्मद सिराज ने संभाला तेलंगाना के DSP का पद, मुख्यमंत्री सहित बाकी लोगों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद सिराज ने संभाला तेलंगाना के DSP का पद, मुख्यमंत्री सहित बाकी लोगों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य का डीएसपी नियुक्त किया गया है।

Mohd. Siraj (Pic Source-x)
Mohd. Siraj (Pic Source-x)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य का डीएसपी नियुक्त किया गया है। बता दें कि, मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की जीत में भी मोहम्मद सिराज ने अहम योगदान दिया था और अपने प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीता था। इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि मोहम्मद सिराज के साथ सांसद एम. अनिल कुमार यादव और TGMREIS के अध्यक्ष मोहम्मद फहीमुद्दीन कुरैशी है।

मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि सिराज को ग्रुप-1 सरकारी पद मिलेगा। इसी के साथ आज यानी 11 अक्टूबर से मोहम्मद सिराज ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। मुख्यमंत्री ए. रेवंथ रेड्डी ने मोहम्मद सिराज को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है और साथ ही उन्होंने राज्य में खेल और एथलीट का समर्थन करने के लिए कई योजनाओं पर भी जोर दिया है।

मोहम्मद सिराज को डीएसपी का पद

बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इस बात से काफी खुश है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने के बाद डीएसपी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने ए. रेवंथ रेड्डी, अनिल कुमार यादव और फहीमुद्दीन कुरैशी का आभार जताया।

टीम इंडिया की बात की जाए तो वो इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है। इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और मोहम्मद सिराज उसमें जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?