NFL मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर का हुआ सम्मान, Dallas Cowboys टीम से मिली 10 नंबर की स्पेशल जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

NFL मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर का हुआ सम्मान, Dallas Cowboys टीम से मिली 10 नंबर की स्पेशल जर्सी

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में खेलते हुए नजर आएंगे सचिन

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)
Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट खेल के भगवान कहने जाने वाले और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), हाल में ही अमेरिका की नेशनल फुटबाॅल लीग (NFL) में नजर आए हैं। बता दें कि यहां पर एक मैच के दौरान एनएफएल टीम Dallas Cowboys के मालिक जैरी जोंस ने (Jerry Jones) उन्हें एक स्पेशल 10 नंबर की जर्सी भेंट की है। तेंदुलकर को अमेरिका में सम्मानित किया जाना देश में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

गौरतलब है सचिन ने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने में अहम योगदान निभाया है। वह हाल में ही अमेरिका में जारी नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) से जुड़े हैं। तो वहीं अब जब वह अमेरिका में मौजूद है, तो वे ओर खेलों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। बता दें कि सचिन के एनएफएल पहुंचने की फोटो को टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

देखें सचिन तेंदुलकर की यह वायरल फोटो

साथ ही बता दें कि एनसीएल के सह-मालिक के रूप में, भारत का यह पूर्व बल्लेबाज आकर्षक सिक्सटी स्ट्राइक्स प्रारूप के माध्यम से, अमेरिकी दर्शकों के लिए खेल को पेश करने में कड़ी मेहनत कर रहा है।

हाल ही में 51 वर्षीय सचिन आगे आए और उन्होंने डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय में कई युवा एथलीटों को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि खेल ने उन्हें कितना कुछ दिया है और युवा एथलीटों के साथ बातचीत करना उनके लिए कितना सुखद अनुभव है।

सचिन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको सचिन के क्रिकेट के बारे में जानकारी दें तो वह भारत की ओर सबसे ज्यादा इंटनरेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान सचिन ने टेस्ट में 51 शतक की मदद से 15921 और वनडे में 49 शतक की मदद से 18426 रन बनाए हैं।

close whatsapp