बेन स्टोक्स अगर टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसे ही गेंदबाजी करते रहेंगे तो उन्हें इस प्रारूप से भी जल्द संन्यास लेना पड़ेगा: स्टीव हार्मिसन
किसी को उनके पास जाकर उनके कंधे पर हाथ रखकर यह कहना होगा कि अगर आप इस तरीके से गेंदबाजी करते रहेंगे तो इसका रिजल्ट सकारात्मक नहीं होगा: स्टीव हार्मिसन
अद्यतन - Aug 20, 2022 3:14 pm

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के क्रिकेट करियर को लेकर चिंता जताई है। उनके मुताबिक जिस तरीके से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्टोक्स ने पहले टेस्ट मुकाबले में लगातार गेंदबाजी की थी उसे देखते हुए लगता है कि वो इस प्रारूप में ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगे। हार्मिसन का मानना है कि ज्यादा गेंदबाजी करने से बेन स्टोक्स का करियर पहले ही खत्म हो जाएगा।
बता दें, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा चुके पहले टेस्ट मुकाबले में प्रोटियाज ने मात्र ही एक पारी खेली थी और यह मुकाबला उन्होंने 1 पारी और 12 रनों से अपने नाम किया था। इस पारी में बेन स्टोक्स ने 18 ओवरों में 71 रन देकर 3 विकेट्स झटके थे। घुटने में समस्या होने के बावजूद स्टोक्स लगातार गेंदबाजी करते रहे।
TalkSports2 में बातचीत के दौरान हार्मिसन ने कहा कि, ‘ किसी को उनके पास जाकर उनके कंधे पर हाथ रखकर यह कहना होगा कि अगर आप इस तरीके से गेंदबाजी करते रहेंगे तो इसका रिजल्ट सकारात्मक नहीं होगा। आपने टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा समय तक खेलने के लिए इस युग के क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अगर आप ऐसे ही गेंदबाजी करते रहेंगे तो आपको जल्द दी इस प्रारूप से भी हटना पड़ेगा।
शायद बेन स्टोक्स को चोट लगी है या बात कुछ और ही है: स्टीव हार्मिसन
स्टीव हार्मिसन ने आगे कहा कि, ‘मैं पक्की तरह से नहीं कह सकता कि बेन स्टोक्स को आखिरी बार किसी टेस्ट मुकाबले में ऐसे गेंदबाजी करते हुए कब देखा गया था। कोई तो बात है शायद वो चोटिल हैं या कुछ ऐसा है जो सही नहीं हैं।
जितना ज्यादा वह अपने शरीर को दबाव देंगे उतना ज्यादा उनके लिए परेशानी बढ़ेगी। इसलिए उन्हें पहले इस बात को समझना पड़ेगा और फिर गेंदबाजी करने का फैसला लेना होगा। बता दें, तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। पिछले 5 टेस्ट मुकाबलों में यह इंग्लैंड की पहली हार है। अगले टेस्ट मुकाबले में वो जबरदस्त वापसी करने को देखेंगे।