AUS vs SA: अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs SA: अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 254 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से 200 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा किया।

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

इस समय मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। दूसरे दिन भी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के ऊपर और दबाव डाल दिया है।

बता दें, खेल के दूसरे दिन मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार नाबाद दोहरा शतक जड़ा। काफी लंबे समय बाद डेविड वॉर्नर अपने फुल फॉर्म में लगे और उन्होंने किसी भी दक्षिण अफ्रीकाई गेंदबाज को नहीं बख्शा।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 91 ओवर में 3 विकेट खोकर 386 रन बना लिए हैं और उन्होंने प्रोटियाज़ के ऊपर 197 रन की बढ़त बना ली है। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 254 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से 200 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा किया।

बता दें, पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ने अपना पहला विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद दूसरे दिन मार्नस लाबुशेन भी 14 रन बनाकर रनआउट हो गए। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बीच तीसरे विकेट के लिए 239 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

जहां एक तरफ सलामी बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ा वहीं दूसरी ओर स्टीव स्मिथ ने 161 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 85 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने जैसे ही अपना दोहरा शतक पूरा किया उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।

ट्विटर पर तमाम लोगों ने डेविड वॉर्नर को दी मुबारकबाद:

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ट्रेविस हेड 48 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 48* रन पर खेल रहे हैं जबकि उनका साथ एलेक्स कैरी दे रहे हैं जिन्होंने 22 गेंदों में एक चौके की मदद से 9* रन बना लिए हैं। अभी तक कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्टजे ने 1-1 विकेट हासिल कर लिया हैं। बता दें, यह डेविड वॉर्नर का 100वां टेस्ट मैच है।

बता दें, मिचेल स्टार्क के बाद अब डेविड वॉर्नर भी चोटिल हो गए हैं वहीं दक्षिण अफ्रीका लुंगी एन्गिडी की चोट को लेकर अभी काफी परेशान होंगे। पहला टेस्ट मैच मेजबान ने अपने नाम कर लिया था और अब दक्षिण अफ्रीका इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।

close whatsapp