यह गेंदबाजों का युग है, और बल्लेबाजों का जुनूनी रवैया खत्म होना जरूरी है: गौतम गंभीर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह गेंदबाजों का युग है, और बल्लेबाजों का जुनूनी रवैया खत्म होना जरूरी है: गौतम गंभीर 

भारतीय हेड कोच ने एक बार फिर गेंदबाजी यूनिट का समर्थन किया है

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल में ही गेंदबाजों को समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। गंभीर का कहना है कि यह गेंदबाजों का युग है और बल्लेबाजों का जुनूनी रवैया खत्म होना बहुत जरूरी है।

गौरतलब है कि इस समय टीम इंडिया तीन मैचों घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले आयोजित एक प्री मैच काॅन्फ्रेंस में गंभीर ने बड़ा बयान दिया है।

Gautam Gambhir ने दिया बड़ा बयान

इस प्रेस काॅन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- यह गेंदबाजों का युग है, बल्लेबाज मैच सेट करते हैं। लेकिन हमारे बल्लेबाजों के प्रति, हमारे जुनूनी रवैये का खत्म होना बहुत जरूरी है। यदि बल्लेबाज 1000 रन बनाते हैं, तब भी इसकी कोई गारंटी नहीं है कि टीम टेस्ट मैच जीतेगी, लेकिन यदि कोई गेंदबाज 20 विकेट लेता है, तो 99% गारंटी है कि हम मैच जीतेंगे।

गंभीर ने आगे कहा- चाहे टेस्ट मैच हो या कोई दूसरा फाॅर्मेट, गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताकर देते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस युग में या आने वाले युग में, हम बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे। मुझे उम्मीद है कि समय के साथ मानसिकता बदलेगी।

साथ बता दें कि इससे पहले जब गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर थे, तो उन्होंने उस समय कहा था- भारत बल्लेबाजी का दीवाना देश है, लेकिन जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा इसे बदल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में बुमराह बहुत स्मार्ट गेंदबाज हैं। यह देखना अच्छा है कि ये लोग चलन बदल रहे हैं, बुमराह अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं, जो खेल के किसी भी स्तर पर बदलाव ला सकते हैं।

close whatsapp